Diamond League: दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भारत के स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा आज अपने डायमंड लीग अभियान की शुरूआत करने वाले हैं। इसके अलावा इस लीग में पेरिस ओलंपिक 2024 के स्वर्ण पदक विजेता पाकिस्तान के अरशद नदीम भी भाग ले रहे हैं। उनके अलावा इसमें एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता भारत के किशोर जेना भी खेलने वाले हैं।
आज डायमंड लीग में अभियान की शुरूआत करेंगे नीरज :-
भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा आज अपने डायमंड लीग अभियान की शुरूआत करने वाले हैं। इस बार नीरज की नजरें इसी साल के आखिर में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप में खिताब बरकरार रखने पर भी लगी होंगी। इसके अलावा यहां पर काफी ज्यादा तादाद में भारतीयों के होने से नीरज को काफी समर्थन भी मिलने वाला है।
इस लीग में उनका सामना दो बार के विश्व चैम्पियन और 2024 ओलंपिक कांस्य पदक विजेता ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स, चेक गणराज्य के याकूब वाडलेश, जर्मनी के जूलियन वेबर और मैक्स डेहनिंग, कीनिया के जूलियस येगो और जापान के रॉडरिक जेंकी डीन से होने वाला है। इससे पहले भी ये सभी बड़ी प्रतियोगिताओं में भी नीरज के प्रतिद्वंद्वी रह चुके हैं। इसके अलावा पेरिस ओलंपिक 2024 के स्वर्ण पदक विजेता पाकिस्तान के अरशद नदीम भी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।
उनके अलावा एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता भारत के अन्य भाला फेंक खिलाड़ी किशोर जेना भी उन 11 प्रतियोगियों में ही शामिल हैं। इस बीच उनका अभी तक सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन 87.54 मीटर का रहा है। लेकिन पिछली बार वह इस लीग में केवल 76.31 मीटर का थ्रो लगाकर नौवे स्थान पर रहे थे। इसके अलावा याकूब वाडलेश ने यहां 88.38 मीटर के थ्रो के साथ खिताब जीता था। जबकि भारत के नीरज चोपड़ा दो सेंटीमीटर पीछे रह गए थे। तब उनके रजत पदक मिला था। वहीं पीटर्स 86.62 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।
इसके अलावा टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण और पेरिस में रजत पदक जीतने वाले भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने सबसे पहले साल 2018 में डायमंड लीग में भाग लिया था। तब वह चौथे स्थान पर रहे थे। इसके अलावा उन्होंने यहां पर साल 2023 में ख़िताब जीता था और साल 2024 में वह दूसरे स्थान पर रहे थे। इस समय विश्व रिकॉर्डधारी और कई बार के ओलंपिक चैम्पियन चेक गणराज्य के जान जेलेज्नी से कोचिंग ले रहे चोपड़ा ने कहा है कि, “कतर में भारतीयों से मिलने वाले समर्थन से मैं हमेशा अभिभूत रहता हूं । मेरे पास उनका धन्यवाद करने के लिये शब्द नहीं हैं।”
इस समय नीरज चोपड़ा का सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन 89.94 मीटर है। लेकिन वह इस बार 90 मीटर की बाधा पार करना चाहते हैं। क्यूंकि उनके नए कोच जेलेज्नी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 98.48 मीटर रहा है। इसके अलावा भारत के राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी गुलवीर सिंह और पारूल चौधरी क्रमश: पुरूष और महिलाओं की 5000 और 3000 मीटर स्टीपलचेस में उतरने वाले हैं। इससे पहले नीरज, पीटर्स, येगो, डीन और जेना को 24 मई को बेंगलुरू में नीरज चोपड़ा क्लासिक खेलना था। लेकिन तब भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के कारण उसे स्थगित कर दिया गया था। वहीं डायमंड लीग के बाद नीरज पोलैंड में ओरलेन जानुज कुसोसिंकी स्मृति टूर्नामेंट खेलेंगे। इसके अलावा वह 24 जून से चेक गणराज्य में गोल्डन स्पाइक 2025 में भाग लेंगे। क्यूंकि पिछले दो सत्र में वह इसमें अपनी चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।