FIDE Grand Swiss Chess: भारतीय ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन ने शानदार जीत के साथ परम मघसूदलू के अजेय अभियान पर रोक लगा दी है। जबकि महिलाओं के वर्ग में भारत की स्टार खिलाड़ी आर वैशाली ने भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए एकल बढ़त हासिल कर ली है।
निहाल सरीन ने परम मघसूदलू को हराया :-
भारतीय ग्रैंडमास्टर और स्टार खिलाड़ी निहाल सरीन ने फिडे ग्रैंड स्विस चेस टूर्नामेंट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। इसके चलते हुए उन्होंने परम मघसूदलू पर शानदार जीत दर्ज कर ली है। इसके अलावा उन्होंने मघसूदलू के चले आ रहे अजेय अभियान पर भी रोक लगा दी है।

इसके चलते हुए अब भारतीय ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन ने फिडे ग्रैंड स्विस चेस टूर्नामेंट के सातवें दौर के बाद संयुक्त बढ़त हासिल कर ली है। इसके अलावा महिलाओं के वर्ग में भारत की स्टार खिलाड़ी आर वैशाली ने भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए एकल बढ़त हासिल कर ली।

इसके अलावा भारत की आर वैशाली ने पिछली बार भी इस टूर्नामेंट को जीतकर अपने नाम किया था। वहीं अब उन्होंने चीन की गुओ क्यू को हरा दिया है। इसके चलते हुए अब वह रूस की कैटरीना लैगनो से आधा अंक आगे हो गईं हैं। जबकि मौजूदा विश्व चैंपियन और भारत के स्टार चेस खिलाड़ी डी गुकेश का संघर्ष अभी भी जारी है।

डी गुकेश को इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। क्यूंकि इस बार उनको तुर्की के एडिज गुरेल ने हराया है। इसके चलते हुए अब वह लाइव विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर भी खिसक गए हैं। इसके अलावा मघसूदलू के खिलाफ जीत दर्ज करने से निहाल अब जर्मनी के ब्लूबाम के साथ संयुक्त बढ़त पर पहुंच गए हैं।

क्यूंकि जर्मनी के स्टार खिलाड़ी ब्लूबाम ने भारत के अन्य ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी को मैच में हराया था। इसके अलावा ओपन वर्ग में गत चैंपियन विदित गुजराती ने फ्रांसीसी जीएम मार्केंड्रिया मौरिज्जी पर शानदार जीत दर्ज करते हुए अपनी वापसी कर ली है। जबकि भारत के अन्य ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने इजरायल के मैक्सिम रोडश्टाइन को हरा दिया है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

