Chess: भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद लंदन चेस क्लासिक ओपन 2025 में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए टूर्नामेंट के को-लीडर बन गए हैं। क्यूंकि इस समय उन्होंने छठे राउंड तक 5/6 अंक हासिल कर लिए हैं। वहीं इस समय वह सर्बिया के ग्रैंडमास्टर वेलिमिर इविक के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं।
इसके अलावा प्रज्ञानंद ने दिन की शुरुआत हंगरी के ग्रैंडमास्टर टामस फोडोस जूनियर के खिलाफ सिर्फ 21 चालों में ड्रॉ खेलकर की थी। इसके बाद दूसरे मुकाबले में उन्होंने शानदार वापसी करते हुए इस्राइल के इंटरनेशनल मास्टर एटन रोजेन को हरा दिया है। इसके बाद अब उनका अगला मैच वेलिमिर इविक से होने वाला है। इसके अलावा यह इस टूर्नामेंट का निर्णायक मोड़ भी साबित हो सकता है।
भारतीय खिलाड़ियों की विश्व रैंकिंग में स्थिति :-
इसके अलावा ताजा फीडे दिसंबर 2025 रेटिंग सूची में भारतीय खिलाड़ी आर प्रज्ञानानंदा ने कुछ रेटिंग अंक गंवाने के बावजूद अपनी विश्व नंबर 7 रैंकिंग बरकरार रखी है। जबकि भारत के एक अन्य ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6.4 Elo अंक जोड़े और वह फिर से विश्व नंबर 5 पर पहुंच गए हैं।

इसके अलावा मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश को विश्व कप 2025 के तीसरे दौर से बाहर होने के बाद रैंकिंग में गिरावट का सामना करना पड़ा और वह अब टॉप-10 में 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। जबकि इस वर्तमान समय में विश्व के टॉप 30 खिलाड़ियों में केवल पांच भारतीय खिलाड़ी ही शामिल हैं। इस बार पेंटाला हरिकृष्णा ने विश्व कप में अपने करियर की बेहतरीन परफॉर्मेंस देते हुए 3 Elo अंक जोड़े थे। जबकि प्रणव वेंकटेश ने भी स्थिर प्रदर्शन करते हुए अपनी रेटिंग बरकरार रखी है।
भारतीय महिला खिलाड़ियों की रैंकिंग में बदलाव :-

इस समय महिला वर्ग में चार भारतीय खिलाड़ी टॉप-20 में बनी हुई हैं। इसके अलावा हंपी कोनेरू बिना कोई मैच खेले ही विश्व नंबर 5 पर पहुंच गई हैं। जबकि दिव्या देशमुख रेटिंग में गिरावट के साथ विश्व नंबर 12 पर खिसक गई हैं। उनके अलावा पद्मिनी राउत और सविता श्री बी ने सकारात्मक प्रदर्शन करते हुए Elo अंक हासिल किए हैं।
भारत के लिए कठिन रहा नवंबर का महीना :-

इसके अलावा भारतीय खिलाड़ियों के लिए नवंबर 2025 काफी चुनौतीपूर्ण रहा था। इसके अलावा चेस विश्व कप 2025 में कई बड़े खिलाड़ियों को शुरुआती दौर में हार झेलनी पड़ी थी। वहीं इस बार एरिगैसी शानदार लय में थे लेकिन क्वार्टरफाइनल में टाईब्रेक में चीन के ग्रैंडमास्टर वेई यी से हारकर बाहर हो गए थे। जबकि पेंटाला हरिकृष्णा की शानदार रन भी अंत में मेक्सिको के ग्रैंडमास्टर होसे एडुआर्डो मार्टिनेज अलकांतरा ने रोक दी थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

