UzChess Cup Masters: भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने उज्चेस कप मास्टर्स जीत लिया है। इसके अलावा भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद बीती रात शुक्रवार को लाइव रैंकिंग में नंबर-1 भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इस भारतीय स्टार चेस खिलाड़ी ने उज्बेकिस्तान के नोडिरबेक अब्दुसत्तोरोव को उज्चेस कप मास्टर्स के अंतिम दौर में काले मोहरों से हराकर यह उपलब्धि हासिल की है।
प्रज्ञानंद ने जीता उज्चेस कप मास्टर्स :-
Rameshbabu Praggnanandhaa is the India no.1 player in live ratings! Pragg defeated Nodirbek Abdusattorov with the Black pieces in the final round of UzChess Cup Masters today.
With this win, Pragg becomes the World no.4 and India no.1 for the first time, 2778.3 in live ratings! pic.twitter.com/CkGXbIRwo0
— ChessBase India (@ChessbaseIndia) June 27, 2025
भारतीय ग्रैंडमास्टर और स्टार चेस खिलाड़ी आर प्रज्ञानंद बीती रात शुक्रवार को लाइव रैंकिंग में नंबर-1 भारतीय खिलाड़ी बन गए। वहीं यह बड़ी उपलब्धि उन्होंने उज्बेकिस्तान के नोडिरबेक अब्दुसत्तोरोव को उज्चेस कप मास्टर्स के अंतिम दौर में काले मोहरों से हराकर हासिल की है।

इसके अलावा इस जीत के साथ ही उनकी लाइव रेटिंग 2778.3 हो गई है। इसके चले हुए अब भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानंद विश्व में चौथे पायदान पर आ गए हैं। इसके अलावा वह अब तीन पायदान की छलांग लगाकर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके चलते हुए अब वह अपने हमवतन और विश्व चैंपियन डी गुकेश से आगे हो गए हैं। क्यूंकि डी गुकेश के 2776.6 लाइव रेटिंग अंक हैं।

इसके अलावा अन्य भारतीय स्टार चेस खिलाड़ी बीते गुरुवार तक भारत के सर्वोच्च रैंकिंग वाले खिलाड़ी थे। इसके बाद अब वह लाइव रैंकिंग में तीसरे से छठे स्थान पर खिसक गए हैं। जबकि अभी भी मैग्नस कार्लसन 2839.2 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं। उनके बाद हिकारू नाकामुरा (2807.0) और फैबियानो कारूआना (2784.2) का नंबर आता है।
प्रज्ञानंद की कुछ प्रमुख उपलब्धियां :-

आर. प्रज्ञानंद एक भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर हैं, जिन्होंने काफी कम उम्र में ही शतरंज की दुनिया में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। साल 2023 में वह शतरंज विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे। जबकि साल 2022 में उन्होंने मैग्नस कार्लसन को हराने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनकर इतिहास रचा था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।