Deaflympics 2025: भारत की स्टार महिला निशानेबाज प्रांजलि प्रशांत धूमल ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए महिला 25 मीटर पिस्टल वर्ग में भी स्वर्ण पदक जीत कर अपने नाम कर लिया है। इसके अलावा उनका टोक्यो में हो रहे बधिर ओलंपिक में यह तीसरा पदक भी है। क्यूंकि इससे पहले उन्होंने अभिनव देशवाल के साथ मिश्रित पिस्टल इवेंट में स्वर्ण जीता था। जबकि महिला एयर पिस्टल में रजत पदक भी जीता था।
प्रांजलि प्रशांत धूमल ने जीता स्वर्ण पदक :-
भारत की स्टार महिला निशानेबाज प्रांजलि प्रशांत धूमल ने टोक्यो में हो रहे बधिर ओलंपिक 2025 में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। इसके चलते हुए अब उन्होंने महिला 25 मीटर पिस्टल वर्ग में भी स्वर्ण पदक जीत लिया है। इसके अलावा यह प्रांजलि का टोक्यो में हो रहे बधिर ओलंपिक में तीसरा पदक भी है।

इससे पहले भी भारत की इस स्टार महिला निशानेबाज प्रांजलि प्रशांत धूमल ने अभिनव देशवाल के साथ मिलकर मिश्रित पिस्टल इवेंट में स्वर्ण जीता था। जबकि इसके अलावा उन्होंने इसी टूर्नामेंट में महिला एयर पिस्टल में रजत पदक भी जीता था। वहीं इस महिला 25 मीटर पिस्टल वर्ग में यूक्रेन की मोसिना हलिना ने रजत और कोरिया की जियोन जिवोन ने कांस्य पदक जीता है।

प्रांजलि ने विश्व रिकॉर्ड के साथ फाइनल में किया था प्रवेश :- इसके अलावा भारत की एक अन्य महिला खिलाड़ी और महिलाओं की एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली अनुया प्रसाद चौथे स्थान पर रहीं हैं। वहीं इस बार प्रांजलि ने 600 में से 573 अंक के नए क्वालिफिकेशन विश्व रिकॉर्ड के साथ फाइनल में प्रवेश किया था। इससे पहले बीते रविवार को ही अभिनव देशवाल ने पुरुषों की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। वह बधिर ओलंपिक की निशानेबाजी प्रतियोगिता में भारत का 15वां पदक था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

