Asian Surfing: भारत के रमेश बुधियाल ने एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप में पुरुषों के ओपन वर्ग में कांस्य पदक जीत लिया है। इसके अलावा बुधियाल बीते शनिवार को इस प्रतियोगिता के पदक दौर में पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे। इसके बाद उन्होंने फाइनल में 12.60 अंक हासिल करते हुए कांस्य पदक पर अपना कब्जा कर लिया है।
रमेश बुधियाल ने जीता कांस्य पदक :-
एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप में पुरुषों के ओपन वर्ग में भारत के रमेश बुधियाल ने कांस्य पदक जीत लिया है। इसके चलते हुए बुधियाल अब इस प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं। वहीं इससे पहले बीते शनिवार को बुधियाल इस प्रतियोगिता के पदक दौर में पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे।

इसके बाद भारत के स्टार खिलाड़ी रमेश बुधियाल ने एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप में पुरुषों के ओपन वर्ग के फाइनल में कुल 12.60 अंक हासिल करते हुए कांस्य पदक पर अपना कब्जा कर लिया है। जबकि कोरिया के कनोआ हीजे ने 15.17 अंक हासिल करते हुए स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा किया है। इसके अलावा इंडोनेशिया के खिलाड़ी पजार एरियाना ने 14.57 अंक के साथ रजत पदक जीता है।

इसके अलावा एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप में ओपन महिला वर्ग में जापान की अनरी मात्सुनो ने कुल 14.90 अंक लेकर स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा किया है। जबकि जापान की अन्य खिलाड़ी सुमोमो सातो ने कुल 13.70 की कड़ी चुनौती के साथ रजत पदक जीता है। इसके अलावा थाईलैंड की इसाबेल हिग्स ने कुल 11.76 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता है।

जबकि अंडर-18 बालक वर्ग में भी कोरिया के कनोआ हीजे ने 14.33 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीतकर दोहरी सफलता हासिल की है। उनके अलावा चीन के शिदोंग वू ने 13.10 अंक और शुलोउ जियांग ने 8 अंक लेकर क्रमशः रजत और कांस्य पदक पर अपना कब्जा किया है। जबकि लड़कियों के अंडर-18 वर्ग में चीन की सिकी यांग ने 14.50 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता है। इसके अलावा चीन की अन्य खिलाड़ी शुहान जिन ने 10.33 अंक लेकर रजत पदक जीता है। इसके अलावा थाईलैंड की इसाबेल भी 8.10 अंक लेकर कांस्य पदक पर अपना कब्जा किया है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।