भारतीय जैवलिन थ्रोअर सचिन यादव ने टोक्यो में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान हासिल किया। यादव ने अपने पहले ही थ्रो में 86.27 मीटर की दूरी तय की, जो उनका पर्सनल बेस्ट भी रहा। हालांकि मेडल से वे मात्र 40 सेंटीमीटर से चूक गए और चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा और भारत को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में निरासा हाथ लगी।
फाइनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कैसा रहा सचिन का प्रदर्शन
सचिन ने फाइनल में जबरदस्त टक्कर दिखाई। उन्होंने पहले थ्रो 86.27 मीटर का रिकॉर्ड, जबकि दूसरा फाउल हो गया। इसके बाद तीसरे प्रयास में उन्होंने 85.71 मीटर, चौथे में 84.90 मीटर, पांचवें में 85.96 मीटर और आखिरी प्रयास में 80.95 मीटर का थ्रो किया। सचिन ने इस प्रदर्शन से साबित कर दिया कि वे अब दुनिया के टॉप जैवलिन थ्रोअर्स में शामिल हैं।
केशोर्न वालकॉट ने जीता गोल्ड मेडल
फाइनल में त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशोर्न वालकॉट ने 88.16 मीटर की दूरी तय कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 87.38 मीटर के साथ सिल्वर मेडल जीता। वहीं, अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन ने 86.67 मीटर की थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
फाइनल में सभी खिलाड़ियों के बेस्ट थ्रो
1. केशोर्न वाल्कॉट (त्रिनिदाद एंड टोबैगो)- 88.16 मीटर
2. एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा)- 87.38 मीटर
3. कर्टिस थॉम्पसन (यूएसए)- 86.67 मीटर
4. सचिन यादव (भारत)- 86.27 मीटर
5. जूलियन वेबर (जर्मनी)- 86.11 मीटर
6. 5. जूलियस येगो (केन्या)- 85.54 मीटर
7. रुमेश थरंगा पथिरागे (श्रीलंका)- 84.38 मीटर
8. नीरज चोपड़ा (भारत)- 84.03 मीटर
9. डेविड वेगनर (पोलैंड)- 83.03 मीटर
10. अरशद नदीम (पाकिस्तान)-82.75 मीटर
11. जैकब वाडलेच (चेक गणराज्य)- 78.71 मीटर
10. कैमरन मैकएंटायर (ऑस्ट्रेलिया)- 75.65 मीटर

