Asian Aquatics: भारत के अनुभवी तैराक श्रीहरि नटराज ने 11वीं एशियाई एक्वाटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया है। इसके चलते हुए उन्होंने 200 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत पदक जीत लिया है। इस स्पर्धा में श्रीहरि ने एक मिनट 48.47 सेकेंड का समय निकाला और वह चीन के 17 वर्ष के शू हेइबो (एक मिनट 46.83 सेकेंड) के बाद दूसरे स्थान पर रहे हैं। जबकि जापानी तैराक हिनाता एंदो को कांस्य पदक मिला है।
श्रीहरि नटराज ने जीता रजत पदक :-
11वीं एशियाई एक्वाटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन ही भारत के अनुभवी तैराक श्रीहरि नटराज ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है। इसके चलते हुए उन्होंने अब 200 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत पदक भी जीत लिया है।

इस स्पर्धा में भारतीय स्टार तैराक श्रीहरि नटराज ने कुल एक मिनट 48.47 सेकेंड का समय निकाला था। इसमें वह चीन के युवा तैराक शू हेइबो के बाद दूसरे स्थान पर रहे हैं। क्यूंकि चीनी युवा तैराक ने इस स्पर्धा में कुल एक मिनट 46.83 सेकेंड का समय निकाला था। जबकि जापान के तैराक हिनाता एंदो को कांस्य पदक मिला है।
इसके अलावा दो बार के ओलंपियन नटराज ने सुबह दूसरी हीट में दूसरे स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। उनके अलावा भारत के ही अनीश गौड़ा चौथी हीट में थे। लेकिन वह चौथे स्थान पर रहकर फाइनल में अपनी जगह नहीं बना सके। इसके अलावा उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों में नटराज ने नौ स्वर्ण और एक रजत पदक जीते थे।

इसके अलावा महिलाओं की 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में भारत की युवा तैराक धिनिधि देसिंघु ने 2:02.97 का समय निकालकर पांचवां स्थान हासिल किया है। इसके अलावा वह पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की सबसे कम उम्र की एथलीट रही थीं। वहीं उन्होंने अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया है।
महिलाओं की स्पर्धा का स्वर्ण पदक चीन की मिंग्यू लुओ ने 2:01.31 समय के साथ जीता है। जबकि वियतनाम की थी माय तिएन वो ने 2:01.95 और हांगकांग चीन की शिनतोंग वांग ने 2:02.30 समय के साथ क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीते हैं।

इसके अलावा पहले दिन के अन्य मुकाबलों में नटराज ने भारत को पुरुषों की 4×100 मीटर मेडले रिले में कांस्य दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई है। इस स्पर्धा में उन्होंने रिषभ अनुपम दास, लिकिथ एसपी और रोहित बेनेडिक्टन के साथ 3:40.87 का समय निकाला था। इस स्पर्धा में भारत चीन (3:36.93) और चीनी ताइपे (3:39.40) के बाद तीसरे स्थान पर रहा है।
इसके अलावा इस बार 11वें एशियन एक्वेटिक्स चैंपियनशिप में 29 देशों के तैराक हिस्सा ले रहे हैं। वहीं इस प्रतियोगिता की शुरुआत 28 सितंबर को तैराकी और डाइविंग से हुई थी। जबकि आर्टिस्टिक स्विमिंग और वॉटर पोलो की शुरुआत 4 अक्टूबर से होने वाली है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

