Chess: अमेरिकी ग्रैंडमास्टर वेस्ली सो ने टाटा स्टील शतरंज इंडिया ब्लिट्ज ओपन का खिताब जीत लिया है। वहीं इस बार अमेरिकी ग्रैंडमास्टर वेस्ली सो ने ओपन वर्ग में 12 अंक के साथ खिताब जीता है। जबकि इस बार टूर्नामेंट में भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन के नाम केवल 11 अंक रहे हैं। इसके अलावा भारत के ही अन्य ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी भी 11 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे हैं। वहीं इस बार वेस्ली सो ने भारत के विदित गुजराती को हराया है।
वेस्ली सो ने जीता टाटा स्टील शतरंज इंडिया ब्लिट्ज ओपन का खिताब :-

इसके अलावा अमेरिका के ग्रैंडमास्टर वेस्ली सो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक दौर का खेल शेष रहते हुए टाटा स्टील शतरंज इंडिया ब्लिट्ज ओपन का ओपन वर्ग का खिताब जीत लिया है। जबकि दूसरी तरफ बीते रविवार को भारत के चेस खिलाड़ी निहाल सरीन इस टूर्नामेंट के उपविजेता रहे हैं।
कारिसा यिप ने जीता महिला वर्ग का खिताब :-https://en.wikipedia.org/wiki/Vantika_Agrawal
इसके अलावा इस टूर्नामेंट के महिला महिला वर्ग में अमेरिका की कारिसा यिप ने रोमांचक प्ले ऑफ में शानदार तरीके से खेलते हुए खिताब जीत लिया है। जबकि इस बार महिला वर्ग में भारत की वंतिका अग्रवाल उप विजेता रहीं हैं। इसके चलते हुए अब ओपन वर्ग में वेस्ली सो ने 12 अंक के साथ खिताब अपने नाम कर लिया है। जबकि निहाल सरीन के नाम 11 अंक रहे हैं।

इसके अलावा भारत के अर्जुन एरिगेसी 11 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे हैं। इसके अलावा वेस्ली सो ने भारत के चेस खिलाड़ी विदित गुजराती को हराकर खिताब जीता है। वहीं इस टूर्नामेंट में वेई यी ने भारत के दिग्गज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद को हराया है। इसके अलावा आनंद आठ अंक के साथ आठवें स्थान पर रहे हैं। जबकि भारत के आर प्रज्ञानंद ने हेन्स नीमैन को हराया है। इससे पहले सरीन ने भी अहम मुकाबले में आनंद को हराया है। जबकि वेस्ली सो ने वेई यी को बराबरी पर रोका था।

इससे पहले भारत के अर्जुन एरिगेसी ने भी आनंद को शिकस्त दी थी। जबकि वेस्ली सो ने अरविंद चिदंबरम के खिलाफ मुश्किल में घिरे होने के बावजूद ड्रॉ के साथ अपनी बढ़त बरकरार रखी थी। इसके बाद हेन्स के साथ ड्रॉ खेलने के साथ ही वेस्ली सो का यह खिताब सुनिश्चित हुआ था। इसके बाद वह लेकिन अपनी अंतिम बाजी हार गए थे। जबकि महिला वर्ग में टाईब्रेक में वंतिका ने कारिसा के खिलाफ पहली बाजी गंवा दी थी। इसके बाद अमेरिकी खिलाड़ी ने दूसरी बाजी ड्रॉ करके खिताब अपने नाम कर लिया है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

