Wrestling: भारतीय कुश्ती महासंघ ने पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता अमन सेहरावत को विश्व चैंपियनशिप में स्वीकार्य वजन सीमा पर खरा नहीं उतर पाने को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके अलावा डब्ल्यूएफआई ने कहा है कि जाग्रेब में चार भारतीय कोच थे। लेकिन वो सभी वजन प्रबंधन पर नजर नहीं रख पाए। इसके चलते हुए उन सभी को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
अमन और फ्रीस्टाइल कोच को मिला कारण बताओ नोटिस :-
पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता और भारत के स्टार पहलवान अमन सेहरावत को भारतीय कुश्ती महासंघ ने विश्व चैंपियनशिप में स्वीकार्य वजन सीमा पर खरा नहीं उतर पाने को लेकर बीते सोमवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

इसके अलावा विश्व चैंपियनशिप में भारतीय स्टार पहलवान अमन सेहरावत पुरुषों की फ्रीस्टाइल कुश्ती 57 किलोग्राम स्पर्धा में पदक के प्रबल दावेदारों में से एक थे। लेकिन इस प्रतियोगिता के दिन उनका वजन स्वीकार्य सीमा से 1.7 किलोग्राम अधिक निकला था। इसके चलते हुए उनको इस प्रतियोगिता से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

इसके बाद भारतीय कुश्ती महासंघ ने यह भी कहा कि जाग्रेब में चार भारतीय कोच थे। लेकिन वो सभी वजन प्रबंधन पर नजर नहीं रख पाए। इसके चलते हुए उन सभी को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा अब डब्ल्यूएफआई के एक अधिकारी ने कहा है कि, “यह स्वीकार्य नहीं है। हमें इसके पीछे के कारणों का पता लगाना होगा।

इसके चलते हुए दो महीने से भी कम समय में हमारे दो अच्छे पहलवानों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। हमें इसकी जांच करनी होगी। इसलिए हमने अपने स्टार पहलवान अमन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।” इसके अलावा अधिकारी ने बताया कि मुख्य भारतीय कोच जगमंदर सिंह, विनोद, वीरेंद्र और नरेंद्र को भी स्पष्टीकरण देना होगा। क्यूंकि उन्होंने बताया है कि अमन और चारों कोच से 27 सितंबर तक जवाब देने के लिए कहा गया है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

