Shreyasi Singh: नीतीश कुमार रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इसके चलते हुए बिहार में नई एनडीए सरकार का गठन हुआ है। वहीं इस बार बिहार सरकार में कुल 26 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। जबकि इस बार बिहार कैबिनेट में केवल 3 महिलाओं को जगह मिली है। इनमें से एक नाम भारत की स्टार एथलीट रही श्रेयसी सिंह का भी है। क्यूंकि इस बार वह बिहार के जमुई से BJP की विधायक चुनी गईं हैं। इसके बाद अब उनको मंत्री मंडल में शामिल किया गया है। आइए जानते हैं कि श्रेयसी सिंह कौन है।
श्रेयसी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता है गोल्ड मेडल :-

श्रेयसी सिंह भारत की एक स्टार एथलीट रह चुकी हैं। उन्होंने भारत के लिए गोल्ड मेडल भी जीता है। वहीं उन्होंने गोल्ड कोस्ट में आयोजित हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में डबल ट्रैप शूटिंग में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था। वहीं इससे पहले ग्लासगो में हुए साल 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था। जबकि उसी साल 2014 में उन्होंने एशियन गेम्स में टीम इवेंट में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
अर्जुन अवॉर्ड ने नवाजी जा चुकी हैं श्रेयसी :-

साल 2024 पेरिस में आयोजित किए गए ओलंपिक में श्रेयसी सिंह बिहार की पहली शूटर बनी थी। इसके अलावा उन्होंने 61वें नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल भी जीता था। इसके बाद खेल जगत में उनके योगदान के लिए श्रेयसी सिंह को अर्जुन अवॉर्ड भी मिल चुका है।
ऐसा है श्रेयसी सिंह का राजनीतिक सफर :-

भारत की स्टार एथलीट श्रेयसी सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी हैं। इसके अलावा उन्होंने साल 2020 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में राजनीति में कदम रखा था। तब वह पहली बार भाजपा के टिकट पर जमुई सीट से विधायक चुनी गई थीं। इसके चलते हुए ही साल 2025 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दूसरी बार उनको अपना प्रत्याशी बनाया और वो भारी मतों से जीतकर विधायक बनीं हैं। क्यूंकि उन्होंने इस बार RJD के मोहम्मद शमशाद आलम को बुरी तरह तरह से हराया है।
बिहार की स्पोर्ट्स मिनिस्टर बन सकती हैं श्रेयसी सिंह :-

इस बार नवनियुक्त बिहार सरकार में श्रेयसी सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली है। वहीं अब यह देखने वाली बात होगी कि बिहार सरकार में उनको कौन सा मंत्रीमंडल मिलता है। लेकिन वह स्पोर्ट्स से ताल्लुक रखती हैं तो उम्मीद है कि उनको स्पोर्ट्स मिनिस्टर बनाया जा सकता है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

