हैदराबाद के युवा बल्लेबाज एरोन जॉर्ज देश के उभरते हुए बल्लेबाजों में से एक हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और स्थिर मानसिकता से अंडर-19 के साथ-साथ घरेलू क्रिकेट में खास पहचान बनाई है।
जॉर्ज ने कम उम्र में ही अंडर-16 और अंडर-19 टीम तक का सफर तय कर लिया है। वह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, क्योंकि अंडर-19 वर्ल्ड कप में उनका चयन हुआ है। तो चलिए जानते हैं कि कौन हैं 19 वर्षीय एरोन जॉर्ज?
व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information)

पूरा नाम: एरोन जॉर्ज
जन्म: 1 अक्टूबर 2006 (कोट्टायम, केरल)
उम्र: 19 वर्ष
बैटिंग स्टाइल: राइट-हैंड बैट
बॉलिंग स्टाइल: राइट आर्म मीडियम
भूमिका: विकेटकीपर बल्लेबाज
हाइट: 5 फीट 9 इंच
टीमें: इंडिया बी अंडर-19, इंडिया अंडर-19
विजय मर्चेंट ट्रॉफी में तिहरा शतक लगाकर बनाया था नाम
एरोन जॉर्ज भारत के युवा खिलाड़ी हैं। वह इस समय भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम की ओर से खेल रहे हैं। दाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने अपनी बल्लेबाजी से अपना नाम बनाया है, जिसके चलते उन्हें अंडर-19 वर्ल्ड कप की टीम में जगह मिली है। विजय मर्चेंट ट्रॉफी में उन्होंने 303 रन की पारी खेली थी जिसके बाद वो स्पॉटलाइट में आये थे।
एरोन जॉर्ज का जन्म भारत के केरल राज्य के कोट्टायम में हुआ था। उनकी परवरिश हैदराबाद में हुई, जबकि उनका परिवार मूल रूप से केरल से जुड़ा है। उन्होंने हैदराबाद में ही एज ग्रुप मैच खेलना शुरू कर दिया था और राज्य टीम का प्रतिनिधित्व किया।
शानदार परफॉर्मेंस की वजह से अंडर-19 टीम में मिली जगह
एरोन ने हैदराबाद के लिए अंडर-19 और एज ग्रुप टूर्नामेंट खेले। उन्होंने विनो मांकड़ ट्रॉफी जैसे राष्ट्रीय जूनियर टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन किया। घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार परफॉर्मेंस की वजह से उन्हें अंडर-19 टीम में जगह मिली।
साल 2025 में एरोन जॉर्ज को अंडर-19 एशिया कप के लिए भारत अंडर-19 टीम में चुना गया। टूर्नामेंट के पहले ही मैच में उन्होंने अर्धशतक लगाया। इसके बाद पाकिस्तान अंडर-19 टीम के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 85 रन की शानदार पारी खेली।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में वह लगातार दो मैचों में अच्छी पारियां खेल चुके हैं और आखिरी मैच में उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया था। इन परफॉर्मेंस के चलते उन्होंने अपनी जगह अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए प्लेइंग इलेवन में फिक्स कर ली है।
करियर टाइमलाइन (Career Timeline)
T20I डेब्यू: अभी नहीं हुआ
वनडे डेब्यू: अभी नहीं हुआ
फर्स्ट-क्लास डेब्यू: अभी नहीं हुआ
लिस्ट-A डेब्यू: अभी नहीं हुआ
टी20 डेब्यू: अभी नहीं हुआ
खेलने का अंदाज और विशेषताएं
एरोन अपने आक्रामक खेल और संतुलित शॉट चयन के लिए जाने जाते हैं। दाएं हाथ के इस खिलाड़ी की बल्लेबाजी में अटैकिंग स्ट्रोकप्ले के साथ आधुनिक टी20 गेम का आक्रामक स्पर्श दिखता है। वह स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन बनाने में माहिर हैं। उनका फिटनेस लेवल और लगातार रन बनाने की क्षमता भविष्य के लिए उन्हें भारतीय क्रिकेट का एक भरोसेमंद विकल्प बनाती है।
बैटिंग आंकड़े (Batting Stats)
| Mat | Inns | NO | Runs | HS | Avg | BF | SR | 100s | 50s | 0s | 4s | 6s |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 7 | 7 | 2 | 368 | 115* | 73.60 | 347 | 106.05 | 1 | 3 | 0 | 47 | 3 |

