Wednesday, March 18

विधर्भ के युवा बल्लेबाज अमन मोखादे को भारत के उभरते हुए बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। दाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने अपने टेम्परामेंट से अंडर-19 और घरेलू क्रिकेट में खास पहचान बनाई है।

अमन ने कम उम्र में ही अंडर-16 और अंडर-19 टीम तक का सफर तय कर लिया है। वह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, क्योंकि विजय हज़ारे ट्रॉफी में वह शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन हैं 21 वर्षीय अमन मोखादे?

व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information)

Aman Mokhade Biography Age Height Teams Stats And Career Timeline
Aman Mokhade Biography Age Height Teams Stats And Career Timeline

पूरा नाम: अमन मोखादे

जन्म: 16 जनवरी 2001 (विधर्भ, इंडिया)

उम्र: 21 वर्ष

बैटिंग स्टाइल: राइट-हैंड बैट

बॉलिंग स्टाइल: राइट आर्म लेग स्पिन

भूमिका: टॉप ऑर्डर बल्लेबाज

हाइट: 5 फीट 8 इंच

टीमें: विधर्भ, विधर्भ अंडर-19

ज्वाला सिंह से ली हैं कोचिंग

अमन ने अपने क्रिकेटिंग करियर की शुरुआत ज्वाला सिंह के अंडर में की थी। ज्वाला सिंह यशस्वी जायसवाल के भी कोच हैं। उनकी कोचिंग में अमन ने क्रिकेट के गुर सीखे और अब घरेलू क्रिकेट में राज कर रहे हैं।

पिछले दो साल से घरेलू क्रिकेट में मचा रहे हैं धमाल

विधर्भ के युवा बल्लेबाज अमन मोखादे घरेलू क्रिकेट के उभरते हुए सितारों में से हैं। उन्होंने पिछले दो सीज़न में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। कर्नाटक को सेमीफाइनल में हारने में अमन की भूमिका बहुत अहम थी।

अमन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। उनके शतक की बदौलत विधर्भ की टीम विजय हज़ारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल हुई है।

लिस्ट ए में सबसे तेज़ 1000 रन पूरे करने वाले भारतीय बने अमन

यही नहीं, अमन ने इस विजय हज़ारे में कई लाजवाब पारियां खेली हैं। उन्होंने इस सीज़न खेले पिछले 10 मैचों में 5 शतक लगाए हैं और 2 अर्धशतक लगाए हैं।

अपनी इस कंसिस्टेंसी के दम पर लिस्ट ए में सबसे तेज़ 1000 रन पूरे करने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। मोखादे ने इस मामले में साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी ग्रेम पोलॉक की बराबरी कर ली है।

इस साल विजय हज़ारे में 100 की औसत से बनाए हैं रन

अमन ने इस साल विजय हज़ारे में खेले 9 मैचों में 97.625 की औसत से 781 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 2 अर्धशतक निकले हैं।

अमन ने भारत के देवदत्त पडिकल और अभिनव मुकुंद को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने 17 पारियों में लिस्ट ए में 1000 रन बनाए थे। उन्होंने जिस तरह की निरंतरता दिखाई है, जल्द ही उन्हें इंडिया कॉल-अप मिल सकता है।

अमन ऐसे खिलाड़ी हैं जो परिस्थिति के अनुसार खेलना जानते हैं। उन्हें मैच में कब गियर शिफ्ट करना है, यह बखूबी पता है। यही नहीं, वे टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी तो करते ही हैं और साथ में लेग स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते हैं, जो व्हाइट बॉल में टॉप ऑर्डर बल्लेबाज के लिए बोनस पॉइंट माना जाता है।

करियर टाइमलाइन (Career Timeline)

T20I डेब्यू: अभी नहीं हुआ

वनडे डेब्यू: अभी नहीं हुआ

फर्स्ट क्लास डेब्यू: विधर्भ बनाम जम्मू-कश्मीर (27–29 नवंबर 2022)

लिस्ट ए डेब्यू: विधर्भ बनाम मेघालय (23 नवंबर 2023)

टी20 डेब्यू: असम बनाम विधर्भ (11 अक्टूबर 2022)

खेलने का अंदाज़ और विशेषताएं

अमन अपने आक्रामक खेल और संतुलित शॉट चयन के लिए जाने जाते हैं। दाएं हाथ के इस खिलाड़ी की बल्लेबाजी में अटैकिंग स्ट्रोकप्ले के साथ आधुनिक टी20 गेम का आक्रामक स्पर्श दिखता है। वह स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ तेज़ी से रन बनाने में माहिर हैं।

उनका फिटनेस लेवल और लगातार रन बनाने की क्षमता भविष्य के लिए उन्हें भारतीय क्रिकेट का एक भरोसेमंद विकल्प बनाती है।

बैटिंग आंकड़े (Batting Stats)

  • फर्स्ट क्लास (FC)

मैच: 13

पारियां: 23

रन: 870

औसत: 39.54

स्ट्राइक रेट: 52.22

अर्धशतक: 3

शतक: 3

  • लिस्ट ए (List A)

मैच: 17

पारियां: 16

रन: 1013

औसत: 67.53

स्ट्राइक रेट: 108.57

अर्धशतक: 3

शतक: 5

  • टी20 (T20s)

मैच: 14

पारियां: 12

रन: 306

औसत: 27.81

स्ट्राइक रेट: 141.01

अर्धशतक: 3

शतक: 0

बॉलिंग आंकड़े (Bowling Stats)

  • फर्स्ट क्लास (FC)

मैच: 13

पारियां: 2

विकेट: 1

औसत: 18.00

स्ट्राइक रेट: 36.0

इकोनॉमी: 3.00

5 विकेट हॉल: 0

  • लिस्ट ए (List A)

मैच: 17

पारियां: 1

विकेट: 0

औसत: –

स्ट्राइक रेट: –

इकोनॉमी: 5.66

5 विकेट हॉल: 0

  • टी20 (T20s)

मैच: 14

पारियां: 3

विकेट: 0

औसत: –

स्ट्राइक रेट: –

इकोनॉमी: 9.75

5 विकेट हॉल: 0

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version