विक्टोरिया के युवा स्पिन गेंदबाज आर्यन शर्मा को ऑस्ट्रेलिया के उभरते हुए खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने अपनी आक्रामक गेंदबाजी और स्थिर मानसिकता से अंडर-19 क्रिकेट में खास पहचान बनाई है।
ओलिवर ने कम उम्र में ही अंडर-16 और अंडर-19 टीम तक का सफर तय कर लिया है। वह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, क्योंकि अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेलते हुए नजर आएंगे। तो चलिए जानते हैं कि कौन हैं 18 वर्षीय आर्यन शर्मा?
व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information)

पूरा नाम: आर्यन शर्मा
जन्म: 15 नवम्बर 2007 (विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया)
उम्र: 18 वर्ष
बैटिंग स्टाइल: राईट-हैंड बैट
बॉलिंग स्टाइल: लेफ्ट आर्म ऑफ ब्रेक
भूमिका: गेंदबाज
हाइट: 5 फीट 9 इंच
टीमें: ऑस्ट्रेलिया अंडर-19, मेलबर्न स्टार्स
कोहली से किया हुआ वादा निभाया
वॉल्ट डिज़्नी ने कहा था कि “अगर आप सपना देखते हैं, तो आप उसे पूरा भी कर सकते हैं।” भारतीय मूल के खिलाड़ी आर्यन शर्मा ने भी आज से 7 साल पहले एक मैनिफेस्टेशन की थी और उसे अपनी मेहनत के दम पर पूरा करके दिखा दिया है।
साल 2018 में जब भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी, तब हर भारतीय फैन की तरह आर्यन शर्मा भी टीम इंडिया के खिलाड़ियों को देखने स्टेडियम पहुंचे थे।
आर्यन को क्रिकेट पसंद था और विराट कोहली उनके पसंदीदा खिलाड़ी थे, जिसके लिए उन्होंने एक प्लेकार्ड बनाया था। हालांकि उस प्लेकार्ड की सबसे बड़ी खासियत ये थी कि उसमें कोहली की तारीफ तो लिखी ही थी, लेकिन साथ में आर्यन की मैनिफेस्टेशन भी लिखी थी। उन्होंने प्लेकार्ड में लिखा था, “विराट, तुम मेरी प्रेरणा हो और साल 2025 में तुम मुझे ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए देखना।”
अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में मिला मौका
उस दिन किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि ये एक दिन सच होगा। साल 2026 में ज़िम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए आर्यन शर्मा को टीम में चुना गया है।
उन्होंने विराट कोहली से जो वादा किया था, वो कुछ हद तक तो उन्होंने पूरा कर दिखाया है क्योंकि वो अंडर-19 टीम तक तो पहुंच गए हैं और यहां से अच्छा प्रदर्शन उन्हें ऑस्ट्रेलिया के लिए भी डेब्यू करने का मौका दे सकता है।
आर्यन शर्मा के पिता रमन शर्मा पंजाब के होशियारपुर जिले से आते हैं। साल 2005 में वो पहली बार ऑस्ट्रेलिया गए थे और उसके 2 साल बाद उन्होंने शादी कर ली। उनके 3 बच्चे हैं, जिसमें एक आर्यन और बाकी दो लड़कियां हैं, जो आर्यन से छोटी हैं। आर्यन ने 6 साल की उम्र में क्रिकेट खेलने की शुरुआत की थी, जब उनके पिता ने उन्हें गिफ्ट में क्रिकेट बैट दिया था।
बिग बैश लीग में मेलबर्न ने किया शामिल
आर्यन काफी टैलेंटेड थे, जिसके चलते वो हमेशा अपनी उम्र से बड़े लोगों के साथ क्रिकेट खेलते थे। जब वो 8 साल के थे, तब वो अंडर-11 खेल रहे थे और 10 साल में अंडर-14 टीम में थे।
रमन शर्मा का पूरा परिवार काफी लंबे समय तक भारत नहीं आ पाता था। लेकिन आर्यन के बचपन के कोच बाघेश्वर बिष्ट, जिन्होंने हरियाणा के लिए रणजी ट्रॉफी खेली हुई है, उन्होंने आर्यन और कुछ और लड़कों को इंडिया का टूर कराया था, जिसके बाद उनके खेल में सुधार देखने को मिला था।
आर्यन को उसके बाद ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम में खेलने का मौका मिला। इंडिया अंडर-19 की टीम जब ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गई थी, तब उन्होंने अपना डेब्यू किया था। हालांकि वहां पर खेले मुकाबलों में वो कुछ खास नहीं कर पाए थे। लेकिन उसके बाद भी मेलबर्न की टीम ने बिग बैश लीग के इस सीजन के लिए लोकल प्लेयर के रूप में साइन किया था। उन्हें स्कॉट बोलैंड की जगह मौका दिया गया था।
स्कॉट बोलैंड ऑस्ट्रेलिया के लिए एशेज खेल रहे थे, जिसके चलते वो इस साल बीबीएल नहीं खेले थे। हालांकि उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। वो ऑस्ट्रेलिया के लिए अब अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेलते हुए दिखाई देंगे।
करियर टाइमलाइन (Career Timeline)
T20I डेब्यू: अभी नहीं हुआ
वनडे डेब्यू: अभी नहीं हुआ
फर्स्ट क्लास डेब्यू: अभी नहीं हुआ
लिस्ट-A डेब्यू: अभी नहीं हुआ
टी20 डेब्यू: अभी नहीं हुआ
खेलने का अंदाज और विशेषताएं
आर्यन अपने आक्रामक खेल और संतुलित शॉट चयन के लिए जाने जाते हैं। बाएं हाथ के इस स्पिन गेंदबाज ने अब तक काफी अच्छा वेरिएशन दिखाया है। भले ही उनको विकेट न मिली हो, लेकिन वो एक कंट्रोल के साथ गेंदबाजी करना जानते हैं।
आर्यन अगर विकेट नहीं ले रहे हैं, तो रनों पर लगाम लगा सकते हैं ताकि दूसरे छोर पर विकेट मिल सके। वो लोअर ऑर्डर में आकर कुछ बड़ी हिट्स भी लगा सकते हैं। उनका फिटनेस लेवल और लगातार रन बनाने की क्षमता भविष्य के लिए उन्हें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का एक भरोसेमंद विकल्प बनाती है।
बैटिंग आंकड़े (Batting Stats)
यूथ टेस्ट
- मैच: 1
- पारियाँ: 2
- रन: 52
- औसत: 26.00
- अर्धशतक: 0
- शतक: 0
यूथ वनडे
- मैच: 3
- पारियाँ: 3
- रन: 51
- औसत: 17.00
- अर्धशतक: 0
- शतक: 0
बॉलिंग आंकड़े (Bowling Stats)
यूथ टेस्ट
- मैच: 1
- पारियाँ: 1
- विकेट: 2
- औसत: 71.50
- स्ट्राइक रेट: 91.5
- इकॉनमी रेट: 4.68
- 5 विकेट हॉल: 0
यूथ वनडे
- मैच: 3
- पारियाँ: 3
- विकेट: 1
- औसत: 127.00
- स्ट्राइक रेट: 144.0
- इकॉनमी रेट: 5.29
- 5 विकेट हॉल: 0

