Tuesday, February 17

विदर्भ के टॉप आर्डर बल्लेबाज Danish Malewar को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख बेस प्राइस में खरीदा है।

विदर्भ के टॉप आर्डर बल्लेबाज दानिश मालेवर काफी टैलेंटेड खिलाड़ी हैं। वो बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करने में माहिर हैं। वह ऐज ग्रुप और घरेलू टूर्नामेंट में सबसे प्रतिभाशाली क्रिकेटरों में से गिने जाते हैं। दांये हाथ के इस खिलाड़ी ने अपनी क्लासिक तकनीक और स्थिर मानसिकता से इस खेल में खास पहचान बनाई है। उन्होंने कम उम्र में ही ऐज ग्रुप और डोमेस्टिक क्रिकेट तक का सफर तय कर लिया है।

व्यक्तिगत जानकारी

Danish Malewar Profile: Age, Height, Birthplace, Team Career And Stats
Danish Malewar Profile: Age, Height, Birthplace, Team Career And Stats

पूरा नाम: दानिश विष्णु मालेवर

जन्म: 8 अक्टूबर 2003 (नागपुर, विदर्भ)

उम्र: 22 वर्ष

बैटिंग स्टाइल: राइट-हैंड बैट

बॉलिंग स्टाइल: लेग स्पिनर

भूमिका: बल्लेबाज

टीमें: सेंट्रल जोन, विदर्भ, मुंबई इंडियंस

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मचा रहे हैं धमाल

विदर्भ के युवा बल्लेबाज दानिश मालेवर अपनी कंसिस्टेंसी के लिए जाने जाते हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वे लगातार धमाल मचा रहे हैं। वे न सिर्फ अपनी टाइमिंग और क्लास का प्रदर्शन करते हैं, बल्कि परिस्थितियों के हिसाब से गियर चेंज करना भी जानते हैं। वे डोमेस्टिक के पिछले दो सालों में टॉप रन-गेटर्स में से हैं। यही नहीं, वे काफी अच्छी हिटिंग भी कर लेते हैं, जिसकी जरूरत टी20 क्रिकेट में होती है।

दानिश के पिता का शादी के पहले ही उन्हें क्रिकेटर बनाने का था सपना

दानिश के पिता अपनी शादी के पहले ही चाहते थे कि अगर उनका लड़का हुआ तो वे उसे क्रिकेटर ही बनाएंगे। बचपन से ही उन्हें अकादमी में भर्ती कराने से लेकर क्रिकेटर बनने का सपना पूरा हो चुका है। पिछले साल ही उन्होंने फर्स्ट क्लास में डेब्यू किया था और रणजी ट्रॉफी के फाइनल में शतक लगाकर अपना नाम कमाया था।

बेस प्राइस में मुंबई में शामिल हुए दानिश

दानिश के टैलेंट को देखते हुए उन्हें मुंबई इंडियंस ने इस साल बेस प्राइस में खरीदा है। भले ही एमआई के पास टॉप ऑर्डर में बल्लेबाज हैं, लेकिन अगर किसी की फॉर्म खराब हुई तो उन्हें मौका दिया जा सकता है।

करियर टाइमलाइन (Career Timeline)

T20I डेब्यू: अभी नहीं हुआ

वनडे डेब्यू: अभी नहीं हुआ

फर्स्ट-क्लास डेब्यू: विदर्भ के लिए आंध्र प्रदेश के खिलाफ (11-14 अक्टूबर 2024)

लिस्ट A डेब्यू: अभी नहीं हुआ

टी20 डेब्यू: नहीं हुआ

दानिश मालेवार के खेल-कूद से जुड़े आंकड़े

बैटिंग आंकड़े (Batting Stats)

Format Matches Innings Runs Average Strike Rate 50s 100s
FC 13 22 1151 52.31 55.25 8 3

बॉलिंग आंकड़े (Bowling Stats)

Format Matches Innings Wickets Average Strike Rate 5w 10w
FC 13

खेलने का अंदाज और विशेषता

दानिश अपने स्वाभाविक टाइमिंग और संतुलित शॉट चयन के लिए जाने जाते हैं। दांये हाथ के इस टॉप ऑर्डर खिलाड़ी ने अपनी बल्लेबाजी में क्लासिक स्ट्रोकप्ले के साथ-साथ पावर हिटिंग और आधुनिक टी20 गेम का आक्रामक स्पर्श दिखाया है और साथ ही स्पिन गेंदबाजी से भी सभी को काफी इम्प्रेस किया है।

वे टॉप ऑर्डर में सिचुएशन के हिसाब से खेलते हैं और बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन बनाने में माहिर हैं। उनका फिटनेस लेवल और अच्छा करने की भूख उन्हें भारतीय क्रिकेट के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बना सकती है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम   और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version