Saturday, March 7

Gautami Naik Biography: गौतमी नाइक भारतीय महिला क्रिकेट की एक युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। वह महाराष्ट्र से आती हैं और बहुत कम उम्र में ही घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। हालाँकि, वह घरेलू क्रिकेट में नागालैंड का भी प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। हाल ही में उन्हें WPL 2026 में यूपी वॉरियर्स के खिलाफ प्रोफेशनल टी20 क्रिकेट में डेब्यू करने का भी मौका मिला।

उन्हें इस बार के वीमेंस प्रीमियर लीग में अपनी प्रतिभा को बड़े मंच पर साबित करना होगा। उनकी मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी में अगर अच्छा प्रदर्शन करती हैं, तो उन्हें भविष्य में एक उभरती हुई खिलाड़ी के रूप में देखा जा सकता है।

गौतमी नाइक व्यक्तिगत जानकारी (Gautami Naik Biography)

  • पूरा नाम: गौतमी नाइक
  • जन्म: 15 अप्रैल 1998 (महाराष्ट्र, भारत)
  • राष्ट्रीयता: भारतीय
  • उम्र: 27 वर्ष
  • हाइट: ज्ञात नहीं
  • रिश्ते की स्थिति: अविवाहित
  • बैटिंग स्टाइल: राईट-हैंड बैट
  • बॉलिंग स्टाइल: राईट आर्म ऑफब्रेक
  • भूमिका: ऑलराउंडर
  • टीमें: टीम रेड, रत्नागिरी जेट्स महिला, नागालैंड महिला टीम, महाराष्ट्र महिला टीम, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

गौतमी नाइक कौन हैं?

गौतमी नाइक का जन्म 15 अप्रैल 1998 को हुआ था। 27 वर्षीय भारतीय खिलाड़ीराईट-हैंड बैट बल्लेबाज और राईट आर्म ऑफब्रेक गेंदबाज हैं। उन्होंने हाल ही में वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCBW)के लिए डेब्यू किया है उन्हें WPL 2026 के ऑक्शन में 10 लाख रुपये की बेस प्राइस पर खरीदा गया था।

27 साल की नाइक का WPL तक पहुंचना उनके घरेलू क्रिकेट में सालों की मेहनत का नतीजा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत महाराष्ट्र से की थी, लेकिन कोरोना महामारी के बाद मौके कम मिलने लगे। इसके बाद उन्होंने पूनम खेमनार और किरण नवगिरे के साथ नागालैंड जाकर दोबारा शुरुआत करने का फैसला किया। वहां उन्होंने टीम को प्लेट ग्रुप से उठाकर एलीट ग्रुप तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

गौतमी के करियर का टर्निंग पॉइंट पुणे में खेला गया एक प्रदर्शनी मैच रहा। इस मैच में उनकी शानदार बल्लेबाजी ने पूर्व भारतीय विकेटकीपर किरण मोरे का ध्यान खींचा। इसके बाद उन्हें मुंबई इंडियंस के ट्रायल्स का मौका मिला और फिर वह बड़ौदा टीम से जुड़ीं। बड़ौदा में दो अच्छे सीजन खेलने के बाद वह वापस महाराष्ट्र लौटीं। इसके बाद महिला MPL में रत्नागिरी जेट्स के लिए खेलते हुए उन्होंने स्मृति मंधाना के साथ ओपनिंग की। यहीं से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की नजर उन पर पड़ी।

करियर टाइमलाइन (Career Timeline)

  • T20I डेब्यू: नहीं हुआ
  • वनडे डेब्यू: नहीं हुआ
  • फर्स्ट-क्लास डेब्यू: नहीं हुआ
  • लिस्ट A डेब्यू: नहीं हुआ
  • T20 डेब्यू: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वीमेन बनाम यूपी वॉरियर्स, 12 जनवरी 2026
  • WPL डेब्यू: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वीमेन बनाम यूपी वॉरियर्स, 12 जनवरी 2026

गौतमी नाइक के खेल-कूद से जुड़े आंकड़े

WPL में गौतमी नाइक के आँकड़े

बल्लेबाजी व फील्डिंग के आंकड़े

  • टीम: RCBW

  • मैच: 1

  • पारियां:

  • नाबाद:

  • कुल रन:

  • बेस्ट स्कोर:

  • औसत:

  • गेंदें खेली:

  • स्ट्राइक रेट:

  • शतक:

  • अर्धशतक:

  • चौके:

  • छक्के:

  • कैच: 0

  • स्टम्पिंग: 0

गेंदबाजी के आंकड़े

  • टीम: RCBW

  • मैच: 1

  • पारियां:

  • गेंदें डाली:

  • रन खर्च किए:

  • विकेट:

  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी (पारी):

  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी (मैच):

  • औसत:

  • इकॉनमी रेट:

  • स्ट्राइक रेट:

  • 4 विकेट हॉल:

  • 5 विकेट हॉल:

खेलने का अंदाज और विशेषता

गौतमी नाइक अपनी लगातार अच्छी गेंदबाज़ी और टीम के साथ अच्छे तालमेल के लिए जानी जाती हैं। वह एक ऑलराउंडर हैं और राईट-हैंड बल्लेबाज के रूप में आक्रामक और आधुनिक टी20 अंदाज में बल्लेबाजी करती हैं। इसके साथ ही वह उपयोगी गेंदबाजी से टीम को संतुलन देती हैं। इस खिलाड़ी ने घरेलू मैचों में अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। अगर 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम उन्हें खेलने का मौका देती है, तो वह शानदार खेल दिखा सकती हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version