ऑस्ट्रेलिया की टीम वीमेंस और मेंस में काफी मजबूत हैं। उनके यहाँ पर एक से बढ़कर एक खिलाड़ी खेले हैं जिन्होंने लम्बे समय तक न सिर्फ अपने खेल से राज किया है बल्कि प्रशंसक भी बनाए हैं। वहां पर हमेशा से एक पावरफुल हिटर को मौका दिया जाता हैं।
इस समय ग्रेस हैरिस ऐसी खिलाड़ी हैं जो अपने दम पर मैच पलटने की क्षमता रखती हैं। तो चलिए जानते हैं उनकी क्रिकेटिंग जर्नी के बारे में?
ग्रेस हैरिस का व्यक्तिगत जीवन (Grace Harris Personal Life)

ग्रेस हैरिस का जन्म 18 सितंबर, 1993 को क्वींसलैंड, ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। छोटी उम्र में ही क्रिकेट से परिचय हो गया था क्योंकि उनके आसपास का माहौल वैसा ही था। बचपन से ही वो सिर्फ एक खेल में नहीं बल्कि कई खेलों में रुचि रखती थीं। उन्होंने फ़ुटबॉल और सॉफ्टबॉल सहित कई तरह के गेम खेले।
हालाँकि, क्रिकेट ने उनका दिल जीत लिया। ग्रेस ने लोकल क्लबों में अपनी स्किल्स को सीखा और अपनी ऑलराउंडर क्षमता का प्रदर्शन किया, जो बाद में इस खेल जगत में उनकी पहचान बन गई। वो एक पावर हिटर बल्लेबाज़ हैं जो कुछ ही समय में खेल बदलने की क्षमता रखती हैं।
ग्रेस हैरिस की व्यक्तिगत जानकारी (Grace Harris Personal Information)
पूरा नाम– ग्रेस मार्गरेट हैरिस
जन्म तिथि– 18 सितंबर 1993 (उम्र: 32)
जन्म स्थान– इप्सविच, क्वींसलैंड (ऑस्ट्रेलिया)
बैटिंग स्टाइल– राइट हैंडेड
गेंदबाज़ी स्टाइल– राइट आर्म ऑफ स्पिन
डोमेस्टिक क्रिकेट से बनाई अपनी पहचान
ग्रेस हैरिस ने घरेलू क्रिकेट में सफलता तब हासिल की जब वह 2010 में ऑस्ट्रेलिया में वीमेंस नेशनल क्रिकेट लीग (WNCL) में क्वींसलैंड फायर की टीम में शामिल हुईं। उनके प्रदर्शन ने तेजी से सभी का ध्यान आकर्षित किया, क्योंकि उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी और अच्छी स्पिन गेंदबाज़ी का मिश्रण दिखाया।
अपने शुरुआती कुछ सीज़न में, वह बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी से मैच बदलने की क्षमता के लिए जानी जाती थीं, और उन्होंने कुछ ही समय में क्वींसलैंड की टीम के लिए एक प्रमुख खिलाड़ी बन गईं।
पिछले कुछ वर्षों में, हैरिस ने घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। क्वींसलैंड की टीम को सफलता दिलाने में उनकी भूमिका अहम रही है। इस धाकड़ खिलाड़ी ने अपनी ऑलराउंड स्किल्स से अपना नाम बनाया था और बड़े मैचों में तो उनका प्रदर्शन और भी कमाल का रहता था।
2015 में किया इंटरनेशनल डेब्यू
डोमेस्टिक क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन का उन्हें फल मिला और ऑस्ट्रेलिया के लिए साल 2015 में डेब्यू करने का मौका मिला। उन्होंने अपना डेब्यू आयरलैंड के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में किया था। आयरलैंड के खिलाफ ओडीआई में उन्होंने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया, जिसके चलते उन्हें अगले साल इंडिया के खिलाफ टी20 में भी डेब्यू करने का मौका मिला।
इंटरनेशनल करियर (Grace Harris International Carrier)
हालाँकि उसके बाद वो टीम में परमानेंट जगह बनाने में सफल नहीं हुईं, लेकिन हाल के समय में वो टीम की अहम सदस्य बन गई हैं। उन्होंने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दोनों में शानदार परफॉर्मेंस किया। उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए भारत और श्रीलंका की मेज़बानी में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए उन्हें टीम में जगह दी गई है।
ग्रेस हैरिस वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू कर चुकी हैं। ओडीआई में उनको ज़्यादा खेलने का मौका नहीं मिला है लेकिन छोटे फॉर्मेट में उन्होंने अपने ऑलराउंड खेल से अपना नाम बनाया है।
11 वनडे मैचों में उनके नाम सिर्फ 15 रन और 11 विकेट दर्ज हैं, जबकि टी20 में 54 मुकाबलों में 155 की स्ट्राइक रेट से 577 रन बनाए हैं। इस दौरान 9 विकेट भी लिए हैं।
टूटे बैट से लगाया था छक्का

ग्रेस हैरिस काफी पावरफुल हिटर हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता हैं कि उन्होंने एक बार बिग बैश लीग के दौरान खेले जा रहे मैच में टूटे बल्ले से छक्का मार दिया था जो उनकी ताकत को दर्शाता है।
ग्रेस हैरिस इंस्टाग्राम (Grace Harris Instagram)
ग्रेस हैरिस सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं, जहाँ वो इंस्टाग्राम पर कभी-कभार पोस्ट करती रहती हैं। वो अपनी प्रैक्टिस और घूमने की तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
ग्रेस हैरिस नेटवर्थ (Grace Harris Networth)
वहीं अगर इस खिलाड़ी की नेटवर्थ की बात की जाए, तो वो ऑस्ट्रेलिया की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में भी शामिल हैं और दुनिया भर की लीग में भी हिस्सा लेती हैं। मीडिया ख़बरों की मानें, तो उनकी नेटवर्थ (1–5 मिलियन) जो कि भारतीय रुपयों में 8–40 करोड़ के आसपास है।
ग्रेस हैरिस नेटवर्थ- 8-40 करोड़
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
1. ग्रेस हैरिस की नेटवर्थ कितनी है?
ग्रेस हैरिस की नेटवर्थ 8-40 करोड़ के आस पास हैं।
2. ग्रेस हैरिस किस टीम के लिए खेलती हैं?
ग्रेस हैरिस ऑस्ट्रेलिया के साथ साथ वीमेंस प्रीमियर लीग में यूपी वारियर्स, बीबीएल में मेलबर्न रेनेगेड्स, द हंड्रेड में लंदन स्पिरिट टीम का हिस्सा हैं।

