Thursday, February 26

IPL 2025: GT के खिलाफ हुए IPL 2025 मुकाबले में टॉस के वक्त लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत ने एक ऐसा फैसला लिया जिसने सभी को चौंका दिया। टीम की प्लेइंग XI में मिचेल मार्श का नाम नहीं था। ये देखकर हर कोई हैरान था क्योंकि मार्श पूरे टूर्नामेंट में LSG के सबसे भरोसेमंद और शानदार बल्लेबाज रहे हैं।

हालांकि, मार्श के ना खेलने की वजह कोई चोट या रणनीतिक फैसला नहीं है। दरअसल, उनकी बेटी की तबीयत ठीक नहीं है और इसी कारण से वो गुजरात टाइटंस के खिलाफ ये मुकाबला नहीं खेल पाए। आइए जानते हैं, मिचेल मार्श की जगह खेलने वाला खिलाड़ी हिम्मत सिंह आखिर है कौन?

कौन हैं हिम्मत सिंह?

IPL 2025, Who is Himmat Singh
IPL 2025, Who is Himmat Singh/Getty Images

हिम्मत सिंह का जन्म 8 नवंबर 1996 में हुआ था और वह एक भारतीय क्रिकेटर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए खेलते हैं। वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और दाएं हाथ से गेंदबाजी भी करते हैं। उन्होंने अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 स्तर पर दिल्ली और अंडर-19 स्तर पर नॉर्थ जोन का प्रतिनिधित्व भी किया है।

बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी करने में भी सक्षम

ऋषभ पंत ने बड़ा कदम उठाते हुए दिल्ली के बल्लेबाज़ हिम्मत सिंह को प्लेइंग XI में शामिल किया। हिम्मत दिल्ली की घरेलू टीम से खेलते हैं और एक उम्दा बल्लेबाज़ होने के साथ-साथ पार्ट टाइम ऑफ-ब्रेक बॉलिंग भी कर सकते हैं।

LSG ने अपनी घरेलू भारतीय ताकत को मज़बूत करने के लिए हिम्मत को 30 लाख रुपये में खरीदा था। हिम्मत ने दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले सीज़न में ईस्ट दिल्ली राइडर्स की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

हिम्मत सिंह के क्रिकेट करियर पर एक नजर

IPL 2025, Who is Himmat Singh
IPL 2025, Himmat Singh/Getty Images

टी20 क्रिकेट में उनका अनुभव भी अच्छा है, उन्होंने अब तक 55 मुकाबलों में 917 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 132.51 का है। LSG के लिए वे ओपनिंग भी कर सकते हैं और मिडिल ऑर्डर में भी उतर सकते हैं।

LSG की प्लेइंग XI: एडन मार्करम, हिम्मत सिंह, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, अब्दुल समद, दिग्वेश सिंह राठी, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, आवेश खान, रवि बिश्नोई।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version