ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट ने इस खेल को बहुत से शानदार खिलाड़ी दिए हैं। कई ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल के चलते नाम बनाया, तो कुछ बहुत अच्छे होने के बाद भी कभी टीम में जगह नहीं बना पाए। ऑस्ट्रेलिया की इन्विंसिबल टीम में जितने अच्छे खिलाड़ी टीम में थे, उतने ही घरेलू क्रिकेट में भी खेल रहे थे। हालांकि अब तो ऐसे खिलाड़ियों को भी डेब्यू मिल जा रहा है, जिसकी उम्मीद नहीं होती।
कभी-कभी किस्मत भी साथ होनी चाहिए, वरना अमोल मजूमदार जैसा हाल हो जाता है—घरेलू क्रिकेट के लेजेंड, लेकिन टीम इंडिया के लिए एक भी मैच नहीं खेल पाए। ऑस्ट्रेलिया में भी पिछले कुछ समय से यह खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहा था और अब जाकर उसकी किस्मत खुल गई है और उसे एशेज सीरीज के लिए टीम में जगह दी गई है। दरअसल यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि 31 वर्षीय जेक वेदराल्ड हैं। तो चलिए इनके बारे में जानते हैं।
जेक वेदराल्ड का व्यक्तिगत जीवन (Jake Weatherald Personal Life)

जेक वेदराल्ड का जन्म 4 नवंबर 1994 को नॉर्दर्न टेरिटरी के डार्विन शहर में हुआ था। यहाँ क्रिकेट के अवसर सीमित थे। बचपन से ही उन्हें क्रिकेट खेलने का जुनून था और स्कूल स्तर पर वे बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाते थे।
पूरा नाम : जेक बीथ वेदराल्ड
जन्म : 4 नवंबर 1994
जन्म स्थान : डार्विन, ऑस्ट्रेलिया
भूमिका : लेफ्ट-हैंड ओपनिंग बल्लेबाज़
टीमें : साउथ ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड स्ट्राइकर्स (BBL)
करियर बनाने के लिए डार्विन से साउथ ऑस्ट्रेलिया का किया रुख
डार्विन में ही उन्होंने स्थानीय क्लबों के लिए खेलते हुए अपनी तकनीक विकसित की, लेकिन उन्हें यह भी समझ आ गया कि बड़े स्तर तक पहुँचने के लिए उन्हें और बेहतर माहौल की जरूरत है। यही वजह थी कि कम उम्र में ही जेक साउथ ऑस्ट्रेलिया पहुँचे, जहाँ घरेलू स्ट्रक्चर काफी मजबूत था और खिलाड़ियों के लिए सीखने व आगे बढ़ने के अवसर अधिक थे। यहीं से उनके प्रोफेशनल करियर की शुरुआत हुई।
घरेलू करियर में की धमाकेदार शुरुआत
जेक वेदराल्ड ने 2015-16 के अपने पहले प्रथम श्रेणी सीजन में शेफ़ील्ड शील्ड फाइनल में विक्टोरिया के खिलाफ साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए अर्धशतक बनाकर सुर्खियाँ बटोरीं। इसके बाद उन्होंने दूसरी पारी में भी 96 रन बनाए, हालांकि उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा।
जेक ने अपने फर्स्ट क्लास करियर की शुरुआत काफी शानदार की थी। उन्होंने अपने पहले मैच में 58 रन बनाए थे। वेदराल्ड उस सीजन में 25 साल से कम उम्र के सबसे ज्यादा घरेलू रन बनाने वाले खिलाड़ी थे और ब्रैडमैन यंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार के रनर-अप रहे।
व्हाइट बॉल क्रिकेट में भी किया शानदार आगाज
जेक के लिए अगले दो सीजन भी बेहतरीन रहे। उन्होंने 2016-17 में लगातार दूसरे शील्ड फाइनल में 60 रन बनाए, लेकिन फिर से विक्टोरिया की टीम ने बाजी मार ली। अगले सीजन में उन्होंने साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए 750 से ज्यादा रन बनाए और उनका औसत 40 के आसपास रहा।
उस दौरान उन्होंने पर्थ में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो बड़े शतक भी लगाए, जहाँ उनकी टीम ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए अंतिम पारी में 325 रनों का सफलतापूर्वक पीछा किया। वेदराल्ड का शानदार प्रदर्शन रेड बॉल तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्हें व्हाइट बॉल में भी मौका मिला, जहाँ उन्होंने जेएलटी वन-डे कप में एलेक्स कैरी के साथ तीन शतकीय ओपनिंग साझेदारियाँ कीं और खुद भी दो शतक लगाए।
बीबीएल फाइनल में शतक लगाने वाले बने पहले बल्लेबाज
हालांकि उनके अगले दो सीजन उतने अच्छे नहीं रहे। उनके करियर का सबसे यादगार पल 2017–18 का बीबीएल फाइनल रहा, जब उन्होंने शानदार शतक लगाकर एडिलेड स्ट्राइकर्स को पहला खिताब जिताया। वे इस लीग के इतिहास में फाइनल में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने।
हालांकि अगले कुछ सीजन उनके लिए अच्छे नहीं रहे। 2023-24 के सीजन में वे सिर्फ एक मैच खेलकर चोट की वजह से बाहर हो गए थे। जबकि 2024-25 में उन्होंने 50 की औसत से 900 से ज्यादा रन बनाए और इस साल भी वे काफी अच्छी फॉर्म में हैं। इसी के चलते उन्हें एशेज सीरीज में मौका दिया गया है। इस सीरीज में वह डेब्यू भी कर सकते हैं।
जेक वेदराल्ड इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में करेंगे डेब्यू
इस मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। पहले मैच में उस्मान ख्वाजा के साथ जेक वेदराल्ड ओपन करते हुए दिखेंगे। जेक को इस सीरीज के पहले मैच में जगह दी गई थी और अब वह एशेज में डेब्यू करेंगे। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। यह उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा हैं।
जेक वेदराल्ड का करियर (Jake Weatherald Career)
जेक ने फर्स्ट क्लास करियर में 76 मैचों में 37.63 की औसत से 5269 रन, लिस्ट ए में 51 मैचों में 33.37 की औसत से 1602 रन और टी20 में 98 मैचों में 25.82 की औसत और 130 के स्ट्राइक रेट से 2324 रन बनाए हैं।
जेक वेदराल्ड इंस्टाग्राम प्रोफाइल (Jake Weatherald Instagram Profile)
आजकल क्रिकेटर्स के लिए सोशल मीडिया सबसे अच्छी और कभी-कभी सबसे चुनौतीपूर्ण चीज़ बन चुकी है। जेक वेदराल्ड भी इंस्टाग्राम पर थोड़ा बहुत सक्रिय हैं और कभी-कभार पोस्ट करते हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ‘जिम में वर्कआउट’ करते हुए अपनी आखिरी पोस्ट की थी।
जेक वेदराल्ड नेटवर्थ (Jake Weatherald Networth)
जेक की नेटवर्थ को लेकर पक्की जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन बिग बैश लीग में उन्हें एडिलेड स्ट्राइकर्स ने ड्राफ्ट में ऑस्ट्रेलियाई डॉलर 68,700 में लिया था, जिसकी कीमत भारतीय मुद्रा में लगभग 40 लाख रुपये बनती है। इसके अलावा वे घरेलू क्रिकेट और अन्य लीग्स में खेलने के साथ-साथ सोशल मीडिया से भी कमाई करते हैं। खबरों की मानें तो उनकी कुल संपत्ति लगभग 60 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।
बिग बैश लीग वेतन – 40 लाख
नेटवर्थ – 60 लाख

