दुबई में जन्में और कर्नाटक की तरफ से खेलने वाले युवा ऑलराउंडर मैकनील हैडली नोरोन्हा को डोमेस्टिक क्रिकेट के उभरते हुए प्लेयर्स में गिना जाता है। दाएँ हाथ के इस बैटिंग ऑलराउंडर ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और ऑफ स्पिन गेंदबाजी से घरेलू क्रिकेट में खास पहचान बनाई है।

उन्होंने कम उम्र में ही कर्नाटक की सीनियर टीम तक का सफर तय कर लिया है। मैकनील ने दिसंबर 2024 में घरेलू क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। तो चलिए जानते हैं कि कौन हैं मैकनील हैडली नोरोन्हा?

मैकनील नोरोन्हा व्यक्तिगत जानकारी (Macneil Noronha Personal Information)

Macneil Noronha Profile: Age, Height, Teams, Career And Stats
Macneil Noronha Profile: Age, Height, Teams, Career And Stats

पूरा नाम: मैकनील हैडली नोरोन्हा

बर्थ प्लेस: 23 सितंबर 2001 (दुबई)

उम्र: 24 वर्ष

बैटिंग स्टाइल: राइट-हैंड बैट

बॉलिंग स्टाइल: राइट-आर्म ऑफ स्पिनर

भूमिका: बैटिंग ऑलराउंडर

हाइट: 5 फीट 10 इंच (178 cm)

टीमें: कर्नाटक, गुलबर्गा मिस्टिक, मैंगलोर यूनाइटेड

यूएई छोड़ भारत का किया रुख

मैकनील हैडली नोरोन्हा का जन्म दुबई में हुआ था और उनके पास यूएई और भारत, दोनों जगह से खेलने का विकल्प मौजूद था। उन्होंने कर्नाटक को चुना और छोटी उम्र से ही अपने टैलेंट को दिखाना शुरू कर दिया।

उनके टैलेंट को देखते हुए उन्हें कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में खेलने का मौका दिया गया, जहाँ उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए तिहरा शतक जड़ दिया था। उन्होंने 25 छक्कों और 23 चौकों की मदद से 345 रन बनाए थे। उसके बाद युवा ऑलराउंडर ने कर्नाटक प्रीमियर लीग में थोड़ा बहुत जौहर दिखाया था।

आईपीएल 2026 में रहे अनसोल्ड

हालाँकि अब उन्हें आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले कई टीमों ने ट्रायल के लिए बुलाया था, जहाँ उन्होंने काफी प्रभावित भी किया है। सीएसके को जडेजा के जाने के बाद मिडल ऑर्डर में एक ऑलराउंडर की जरूरत है और वे उसमें परफेक्ट फिट हो सकते हैं। यही नहीं, सीएसके के अलावा उन्हें मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी ट्रायल के लिए बुलाया था। हालांकि इस ऑक्शन में उन्हें निराशा हाथ लगी हैं और वो अनसोल्ड हो गए हैं।

 

मैकनील नोरोन्हा बैटिंग आंकड़े (Macneil Noronha Batting Stats)

फॉर्मेट मैच रन औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक सर्वाधिक स्कोर
ODI
T20I-
फर्स्ट क्लास
लिस्ट A
T20 1 14 14 175.00 0 0 14

मैकनील हैडली नोरोन्हा बॉलिंग आंकड़े (Macneil Noronha Bowling Stats)

फॉर्मेट मैच गेंदें रन विकेट औसत इकॉनमी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
ODI
T20I
फर्स्ट क्लास
लिस्ट A
T20 1 18 48 0 16.00

करियर टाइमलाइन (Career Timeline)

T20I डेब्यू: अभी नहीं हुआ

वनडे डेब्यू: अभी नहीं हुआ

फर्स्ट-क्लास डेब्यू: अभी नहीं हुआ

लिस्ट A डेब्यू: अभी नहीं हुआ

टी20 डेब्यू: कर्नाटक की तरफ से बनाम गुजरात (3 दिसंबर 2024)

खेलने का अंदाज और विशेषता

मैकनील हैडली नोरोन्हा अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और संतुलित शॉट खेलने के लिए जाने जाते हैं। दाएँ हाथ के इस बल्लेबाज की बल्लेबाजी में आक्रामक स्ट्रोकप्ले के साथ आधुनिक टी20 गेमप्ले भी देखने को मिलता है। वह टॉप ऑर्डर से लेकर मिडल ऑर्डर तक कहीं भी बल्लेबाजी कर लेते हैं।

पुरानी गेंद पर पावर हिटिंग करना भी जानते हैं और स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन बनाना भी जानते हैं। उनका फिटनेस लेवल और लगातार रन बनाने की क्षमता उन्हें घरेलू क्रिकेट के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनाती है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version