Wednesday, March 11

ऑस्ट्रेलियाई टीम में हमेशा एक से बढ़कर एक खिलाड़ी आये हैं। फिर भले ही वो गेंदबाज हो या बल्लेबाज जिन्होंने अपने खेल से दुनियाभर में प्रशंसक बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पास इस समय दुनिया की सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजी है।

हालांकि अब उनके गेंदबाजों की उम्र बढ़ती जा रही है और उन्हें नए खिलाड़ियों की आवश्यकता है जो कि उनकी तरह लंबे समय तक खेल सकें। इसी क्रम में उन्होंने उभरते हुए तेज गेंदबाज माहली बियर्डमैन को टीम में जगह दी है। तो चलिए जानते हैं इस सितारे के बारे में।

माहली बियर्डमैन की व्यक्तिगत जानकारी (Mahli Beardman Personal Information)

Mahli Beardman Biography Instagram And Networth
Mahli Beardman Biography Instagram And Networth

पूरा नाम– माहली बियर्डमैन

जन्म तिथि– 31 अगस्त, 2005 (उम्र: 20)

जन्म स्थान– डन्सबोरो, वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया के छह फुट दो इंच लंबे माहली बियर्डमैन का जन्म वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के डन्सबोरो में हुआ था। वो इस समय ऑस्ट्रेलिया के युवा तेज गेंदबाजी सेंसेशन हैं। वो 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से गेंदबाजी करने के साथ नई गेंद को स्विंग कराने की क्षमता रखते हैं।

अंडर 19 वर्ल्ड कप में दिखाया था टैलेंट

वह 2024 अंडर-19 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की जीत में स्टार खिलाड़ियों में से एक थे। वो ऑस्ट्रेलियाई टीम का अंडर-19 लेवल पर चौथा खिताब था। अंडर-19 में खेलने से पहले ही उनके टैलेंट की चर्चा बहुत होती थी और इसलिए वह 2024 में टूर्नामेंट में खेलने से पहले ही लिस्ट ए में डेब्यू कर चुके थे। उन्होंने नवंबर 2023 में न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ मैच में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए लिस्ट ए में डेब्यू किया था।

बियर्डमैन ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में 10.50 की औसत और 2.77 की इकॉनमी से 10 विकेट लिए थे। यही नहीं, फाइनल में उनका प्रदर्शन शानदार था। इस गेंदबाज ने खिताबी मुकाबले में भारत के खिलाफ 3-15 लिए थे जिसके चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी मिला था।

उस टूर्नामेंट में उनसे अच्छा प्रदर्शन सिर्फ सौम्य पांडेय ने किया था, जिन्होंने 10.27 और 2.68 की औसत से 18 विकेट लिए थे। जोश हेज़लवुड के बाद वो दूसरे ऑस्ट्रेलियाई बने थे जिन्हें फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच मिला था।

“जॉनसन एशेज” से प्रभावित होकर क्रिकेट को लिया था सीरियस

बियर्डमैन उस समय सिर्फ आठ साल के थे जब मिचेल जॉनसन ने 2013-14 में इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज़ में ऑस्ट्रेलिया के लिए 37 विकेट लिए थे। उनका मानना है कि उस सीरीज़ ने उनके खेल के प्रति पूरी सोच बदल दी।

जॉनसन के मेंटर डेनिस लिली ने बियर्डमैन को अपने संरक्षण में लिया, जिससे उनकी सोच के साथ-साथ गेम को भी निखारने में मदद मिली। जब मैं लगभग 14 या 15 साल का था तब से मैं उनके साथ काम कर रहा हूँ।

कमिंस की एडवाइस ने और बेहतर गेंदबाज बनने में की मदद

2022 के अंत में वेस्टइंडीज़ टेस्ट से पहले पर्थ में उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ प्रैक्टिस की थी। उस सेशन में उन्होंने पैट कमिंस के साथ भी गेंदबाजी की और उनसे सलाह भी ली थी।

उन्होंने कहा कि कमिंस से मिलते हुए काफी घबराया हुआ था। मेरे पास उनसे कहने के लिए ज़्यादा कुछ नहीं था। मैंने उनसे बात करने की कोशिश की। एक बात जो उन्होंने मुझे बताई, वह क्रीज़ एंगल का महत्व था। वाइड ऑफ द विकेट से गेंदबाज़ी करते हुए स्टेबल न रहना यह मेरे लिए बहुत बड़ा बदलाव रहा क्योंकि मैंने प्रयोग करना शुरू कर दिया।

अंडर-19 वर्ल्ड कप फ़ाइनल में बियर्डमैन की गेंदबाजी में कमिंस की तरह चतुराई दिख रही थी। घरेलू क्रिकेट में छोटा सैंपल साइज होने के बाद भी पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज में उनको कवर के रूप में स्क्वाड में जगह दी गई थी। उनका लगातार टीम में आना बताता है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम उनको भविष्य के लिए टीम में देख रही है।

माहली बियर्डमैन का करियर

बियर्डमैन ने अब तक लिस्ट ए में 5 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 17.75 की औसत और 5.75 की इकॉनमी रेट से 12 विकेट लिए हैं। इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4-46 है, जो उन्होंने पिछले सीज़न में चैंपियन साउथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हासिल किया था, हालाँकि उस मैच में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। हालाँकि उसके बाद वह चोटिल हो गए थे और अब इंजरी से फिट होकर उन्होंने इस सीज़न में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए केवल दो लिस्ट ए मैचों में 5 विकेट लिए हैं।

बियर्डमैन ने टी-20 क्रिकेट में इस साल की शुरुआत में बिग बैश लीग में तुरंत अच्छा प्रदर्शन किया। जब उन्होंने पर्थ स्कॉर्चर्स से खेलते हुए एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ 17 रन देकर 3 विकेट लिए थे, जो उनके करियर का दूसरा टी-20 मैच था।

पाकिस्तान के खिलाफ किया टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू

बीबीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करने के चलते उन्हें पाकिस्तान दौरे के लिए टी20 टीम में जगह दी गई। बियर्डमैन ने बिग बैश लीग के 11 मैचों में 22.38 की औसत और 8.08 की इकॉनमी से 13 विकेट अपने नाम ले लिए हैं। पर्थ स्कॉर्चर्स को छठी बार चैंपियन बनाने में उनका भी काफी अहम योगदान था। लाहौर में होने वाले पहले टी20 मैच में उन्हें डेब्यू करने का मौका मिला।

माहली बियर्डमैन इंस्टाग्राम प्रोफाइल

आजकल क्रिकेटर्स के लिए सोशल मीडिया सबसे अच्छी और कभी-कभी सबसे चुनौतीपूर्ण चीज़ बन चुकी है। माहली बियर्डमैन भी इंस्टाग्राम चलाते हैं, लेकिन वो ज्यादा सक्रिय नहीं हैं और कभी-कभार पोस्ट करते हैं।

माहली बियर्डमैन नेटवर्थ

माहली बियर्डमैन की नेटवर्थ को लेकर अभी कोई पक्की जानकारी नहीं है। हालाँकि उनकी वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में सैलरी और मैच फीस के साथ बीबीएल में कॉन्ट्रैक्ट को देखते हुए यह ऑस्ट्रेलियन डॉलर 50,000 से 200,000 तक है। नेशनल टीम में जगह मिलने से उनकी नेटवर्थ आगे बढ़नी ही है।

नेटवर्थ- ऑस्ट्रेलियन डॉलर 50000 से 200000

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version