टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले आयरलैंड और यूएई की टीम टी20 सीरीज खेलने जा रही हैं, ताकि इस टूर्नामेंट की अच्छी तैयारी हो सकेँ। दोनों टीमों के बीच 2 मैच की सीरीज खेली जाएगी।
आयरलैंड की टीम टी20 वर्ल्ड कप के लिए ग्रुप बी में है, जहाँ उनके मैच श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, ओमान और ज़िम्बाब्वे से होना हैं, जबकि यूएई की टीम ग्रुप डी में है, जहाँ उनका सामना न्यूज़ीलैंड, कनाडा, अफ़ग़ानिस्तान और अफ्रीका से होना हैं।
आयरलैंड और यूएई के बीच पहला मैच 29 जनवरी को खेला जाना है। तो चलिए जानते हैं कि आप इस मुकाबले को कहाँ पर लाइव देख सकते हैं।
आयरलैंड और यूएई के बीच पहला मैच कहाँ खेला जाना है?

आयरलैंड और यूएई के बीच पहला मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 7:30 बजे और मुकाबला 8:00 बजे शुरू होगा।
आयरलैंड और यूएई के बीच पहले मैच का फॉर्मेट?
आयरलैंड और यूएई के बीच पहला मैच टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी। जो भी टीम मुकाबला जीतेगी, वह सीरीज में बढ़त बना लेगी।
आयरलैंड और यूएई का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?
आयरलैंड और यूएई के होस्टिंग राइट्स भारत में किसी भी चैनल के पास नहीं हैं। इसलिए यह मैच आप टीवी पर लाइव नहीं देख सकते हैं।
टीवी – नो होस्टिंग राइट्स
आयरलैंड और यूएई के पहले टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ पर देखें?
आयरलैंड और यूएई के पहले टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस FanCode, Sony Liv और Dafa News ऐप या वेबसाइट पर लाइव मैच देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए फैंस को सब्सक्रिप्शन लेना आवश्यक होगा।
लाइव स्ट्रीमिंग – FanCode, Sony Liv, Dafa News
कब हैं टी20 सीरीज के मुकाबले?
29 जनवरी – दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई
31 जनवरी – दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई
आयरलैंड की टीम:
पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस एडायर, हैरी टेक्टर, लोरकान टकर (विकेटकीपर), बेंजामिन कैलिट्ज़, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क एडायर, गैरेथ डेलानी, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, क्रेग यंग, बेंजामिन व्हाइट, जोशुआ लिटिल, कर्टिस कैम्फर, टिम टेक्टर
संयुक्त अरब अमीरात टीम:
मुहम्मद वसीम (कप्तान), राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), बासिल हमीद, अलीशान शराफू, हर्षित कौशिक, सोहैब खान, मुहम्मद जोहैब, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद फारूक, अर्यांश शर्मा, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह, मुहम्मद अरफान।







