Monday, February 2

गयाना के युवा बल्लेबाज क्वेंटन सेम्प्सन वेस्टइंडीज के उभरते हुए खिलाड़ियों में से एक हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और स्थिर मानसिकता से घरेलू क्रिकेट में ख़ास पहचान बनाई है।

क्वेंटन एक बार फिर से चर्चा में हैं क्योंकि 2026 के टी20 वर्ल्ड कप के लिए वेस्टइंडीज की टीम में जगह बनाई है। तो चलिए जानते हैं कि कौन हैं 25 वर्षीय Quentin Sampson?

व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information)

Quentin Sampson Biography Age Height Teams Stats And Career Timeline
Quentin Sampson Biography Age Height Teams Stats And Career Timeline

पूरा नाम: क्वेंटन सेम्प्सन

जन्म: 4 अगस्त 2000 (गयाना)

उम्र: 25 वर्ष

बैटिंग स्टाइल: राइट-हैंड बैट

बॉलिंग स्टाइल: राइट आर्म मीडियम

भूमिका: बल्लेबाज

हाइट: 5 फीट 9 इंच

टीमें: रॉयल चैंप्स, गुयाना अमेज़न वॉरियर्स, गुयाना रेनफॉरेस्ट रेंजर्स, गुयाना हार्पी ईगल्स, वेस्ट इंडीज

क्रिकेट खेलने के लिए सेम्प्सन के पिता ने बनाई थी सॉफ्टबॉल टीम

Quentin Sampson एस्सेक्विबो नदी के किनारे बसे छोटे से गाँव कारिया कारिया के रहने वाले हैं। उनके घर में उनके साथ-साथ तीन भाई-बहन हैं और वो उनमें सबसे बड़े हैं। उनका एक छोटा भाई और एक बहन है।

क्वेंटन जब 6 साल के थे तब से ही उन्हें क्रिकेट से काफ़ी लगाव हो गया था। उनके पिता को भी उनके ऊपर बहुत भरोसा था, इसलिए उन्होंने सेम्प्सन को ज़्यादा खेलने का मौका देने के लिए एक सॉफ्टबॉल क्रिकेट टीम बनाई ताकि उन्हें खेलने का ज़्यादा से ज़्यादा मौका मिल सके।

स्कूल टीचर ने पावर हिटिंग से इम्प्रेस होकर स्कूल टीम में लिखवाया नाम

Quentin Sampson जब सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने गए तो वहाँ उन्हें हॉस्टल में रहना पड़ता था। एक दिन वो स्कूल ग्राउंड में अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे तभी उनके एक टीचर की नज़र उन पर पड़ी और उन्होंने देखा कि वो बॉल को काफ़ी पावर के साथ हिट कर रहे हैं और उसी दिन उनका नाम स्कूल की क्रिकेट टीम में लिखवा दिया गया।

Quentin Sampson क्रिकेट और फुटबॉल दोनों के शौक़ीन थे लेकिन जब उनका नाम क्रिकेट टीम में लिख गया तो उन्हें किसी एक को चुनना था जिसके बाद उन्होंने क्रिकेट को चुना, क्योंकि क्रिकेट उन्हें ज़्यादा पसंद था।

जॉइन किया परीका सलेम क्रिकेट क्लब

स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद, क्वेंटन अपने क्रिकेट के सपने को पूरा करने के लिए ईस्ट बैंक चले गए। वहाँ उन्होंने परिका सलेम क्रिकेट क्लब जॉइन किया, जहाँ उनकी मुलाकात नेशनल और पुलिस क्रिकेट टीम के कोच श्री रयान हरक्यूलिस से हुई। उन्होंने Quentin Sampson को क्रिकेट की काफ़ी स्किल्स सिखाईं जिसके चलते वह और बेहतर खिलाड़ी बनने में सफल हो सके।

हालाँकि क्वेंटन के लिए क्रिकेट खेलना इतना आसान नहीं था क्योंकि उनके पास कोई पक्की नौकरी नहीं थी, जिसके चलते उन्हें काम भी करना पड़ा ताकि वो अपने मैच खेल सकें।

गयाना पुलिस फ़ोर्स जॉइन करने के बाद क्रिकेट खेलना जारी रखा

17 साल की उम्र में Quentin Sampson को पुलिस स्पोर्ट्स क्लब में जगह दी गई और 19 साल की उम्र में वो गुयाना पुलिस फ़ोर्स में अधिकारी बन गए। हालाँकि अच्छी पोस्ट मिलने के बाद भी वो अपना पूरा ध्यान क्रिकेट में लगाए रहे और कुछ ही समय के बाद उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें कैरेबियन प्रीमियर लीग में गयाना अमेज़न वॉरियर्स की टीम से मौका मिला।

2025 में जीता गयाना पुलिस से बेस्ट स्पोर्ट्सपर्सन का अवार्ड

साल 2025 में उन्होंने CPL में इमर्जिंग प्लेयर का अवार्ड भी जीता। उसके बाद Quentin Sampson अबू धाबी टी10 लीग में भी खेलने का मौका मिला जहाँ उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। क्वेंटन को साल 2025 में गुयाना पुलिस की तरफ से बेस्ट स्पोर्ट्समैन ऑफ़ गुयाना पुलिस फ़ोर्स का अवार्ड भी दिया गया।

करियर टाइमलाइन (Career Timeline)

T20I डेब्यू: अफ़ग़ानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज (19 जनवरी 2026)

वनडे डेब्यू: अभी नहीं हुआ

फर्स्ट-क्लास डेब्यू: अभी नहीं हुआ

लिस्ट-A डेब्यू: त्रिनिदाद एन्ड टोबैगो बनाम गयाना (21 अक्टूबर 2023)

टी20 डेब्यू: अमेज़ॉन बनाम त्रिनिबागो (30 अगस्त 2025)

खेलने का अंदाज़ और विशेषताएँ

Quentin Sampson अपने आक्रामक खेल और संतुलित शॉट चयन के लिए जाने जाते हैं। दाएं हाथ के इस खिलाड़ी की बल्लेबाजी में अटैकिंग स्ट्रोकप्ले के साथ आधुनिक टी20 गेम का आक्रामक स्पर्श दिखता है।

Quentin Sampson स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ़ तेज़ी से रन बनाने में माहिर हैं। उनका फिटनेस लेवल और लगातार रन बनाने की क्षमता भविष्य के लिए उन्हें विंडीज क्रिकेट का एक भरोसेमंद विकल्प बनाती है।

बैटिंग आंकड़े (Batting Stats)

  • टी20 इंटरनेशनल (T20Is)
    • मैच: 3
    • पारियां: 3
    • रन: 35
    • औसत: 11.66
    • स्ट्राइक रेट: 100.00
    • अर्धशतक: 0
    • शतक: 0
  • लिस्ट A क्रिकेट
    • मैच: 2
    • पारियां: 2
    • रन: 13
    • औसत: 6.50
    • स्ट्राइक रेट: 100.00
    • अर्धशतक: 0
    • शतक: 0
  • टी20 क्रिकेट 
    • मैच: 12
    • पारियां: 12
    • रन: 276
    • औसत: 27.60
    • स्ट्राइक रेट: 142.26
    • अर्धशतक: 2
    • शतक: 0

बॉलिंग आंकड़े (Bowling Stats)

  • टी20 इंटरनेशनल (T20Is)
    • मैच: 3
    • पारियां: –
    • औसत: –
    • विकेट: –
    • स्ट्राइक रेट: –
    • इकॉनमी: –
    • 5 विकेट हॉल: –
  • लिस्ट A क्रिकेट
    • मैच: 2
    • पारियां: 1
    • औसत: –
    • विकेट: 0
    • स्ट्राइक रेट: –
    • इकॉनमी: 10.50
    • 5 विकेट हॉल: 0
  • टी20 क्रिकेट (कुल)
    • मैच: 12
    • पारियां: –
    • औसत: –
    • विकेट: –
    • स्ट्राइक रेट: –
    • इकॉनमी: –
    • 5 विकेट हॉल: –

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version