Monday, February 2

केरला की ऑलराउंडर सजीवन सजना देश की दमदार खिलाड़ियों में से एक हैं। दांये हाथ की इस बल्लेबाज ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और स्थिर मानसिकता से वीमेंस प्रीमियर लीग के साथ-साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में खास पहचान बनाई है।

सजीवन की एक बार फिर से चर्चा हो रही हैं। क्योंकि उन्होंने वीमेंस प्रीमियर लीग में अपने खेल से दमदार प्रदर्शन करते हुए मैच जिताने का काम किया हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन है सजीवन सजना?

व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information)

Sajeevan Sajna Profile Age Height Teams Stats And Career Timeline
Sajeevan Sajna Profile Age Height Teams Stats And Career Timeline

पूरा नाम: सजीवन सजना

जन्म: 4 जनवरी 1995 (वायनाड, केरला)

उम्र: 31 वर्ष

बैटिंग स्टाइल: राइट-हैंड बैट

बॉलिंग स्टाइल: राइट आर्म ऑफ ब्रेक

भूमिका: ऑलराउंडर

हाइट: 5 फीट 6 इंच

टीमें: मुंबई वीमेंस, केरला वीमेंस, इंडिया वीमेंस

एक गेंद ने बदल दी सजीवन सजना की जिंदगी

कहते हैं कि एक छड़ आपकी जिंदगी बदल देता हैं। क्रिकेट में एक गेंद से जीत और हार तय होती हैं। जब आपकी टीम की हार लगभग तय हो और लोग जीत की उम्मीद छोड़कर स्टेडियम खाली करने जा रहे हो लेकिन तभी आप ऐसा करिश्मा दिखा जाए, तो वो कई सालों तक याद रखा जाता हैं।

आदित्य तारे ने भले ही अपने आईपीएल करियर में कुछ ही मैच खेले हो लेकिन वो हमेशा अपने उस सिक्स के लिए पहचाने जाएंगे जो उन्होंने 2014 आईपीएल में जेम्स फॉल्कनर को मारा था।

करियर की पहली गेंद में 6 मार जिताया था टीम को मैच

साल 2023 में अपने पहले वीमेंस प्रीमियर लीग के सीजन में मुंबई की टीम को मैच जीतने के लिए अंतिम गेंद पर 5 रन चाहिए थे और सजीवन सजना ने छक्का मारकर अपना नाम घर घर तक पहुंचा दिया था।

वो डब्ल्यूपीएल में अपने करियर की पहली गेंद खेल रही थी लेकिन उन्होंने ऐसा कर दिखाया जो क्रिकेट में बहुत कम देखने को मिलता हैं और उसके बाद से उनको लगातार मौके मिले और उन पर खरा उतारते हुए इंडिया डेब्यू करने में सफल हुई। इंडिया के लिए वो 14 मुकाबले खेल चुकी हैं लेकिन उनका रिकॉर्ड कुछ शानदार नहीं हैं। क्योंकि उन्हें अपना जोहर दिखाने के अभी ज्यादा मौके नहीं मिले हैं।

खेलने का अंदाज और विशेषताएं

सजीवन अपनी आक्रामक खेल और संतुलित शॉट चयन के लिए जाने जाते हैं। दांये हाथ के इस ऑलराउंडर की बल्लेबाजी में अटैकिंग स्ट्रोकप्ले के साथ आधुनिक टी20 गेम का आक्रामक स्पर्श दिखता है।

वह स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन बनाने में माहिर हैं। उनका फिटनेस लेवल और लगातार रन बनाने की क्षमता भविष्य के लिए उन्हें भारतीय क्रिकेट का एक भरोसेमंद विकल्प बनाती है। वो गेंदबाजी में भी गोल्डन आर्म का काम करती हैं जो पार्टनरशिप तोड़ने का काम करती हैं।

बैटिंग आंकड़े (Batting Stats)

Format Mat Inns NO Runs HS Ave BF SR 100s 50s 4s 6s Ct St
WT20Is 14 8 4 41 11 10.25 37 110.81 0 0 6 0 6 0

बॉलिंग आंकड़े (Bowling Stats)

Format Mat Inns Balls Runs Wkts BBI BBM Ave Econ SR 4w 5w 10w
WT20Is 14 6 58 80 1 1/16 1/16 80.00 8.27 58.0 0 0 0

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version