Tuesday, June 16

मध्यप्रदेश के लेग स्पिन गेंदबाज शिवम शुक्ला को घरेलू क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में माना जाता है। दांये हाथ के इस रिस्ट स्पिन गेंदबाज ने अपनी स्पिन और वेरिएशन के साथ घरेलू क्रिकेट से लेकर टी20 घरेलू लीग तक का सफर तय किया है। उनकी मिस्ट्री ही उन्हें सभसे कहस बनाती हैं। अपनी मानसिकता के चलते वह घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

शिवम शुक्ला को टी20 लीग में अच्छा करने की वजह से घरेलू क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला था। उनकी मिस्ट्री के चलते उन्हें आईपीएल में भी कोलकाता नाईट राइडर्स ने बतौर इंजरी रिप्लेसमेंट के रूप में जोड़ा था। हालाँकि नियमो के चलते वो उन्हें रिटेन नहीं कर पाई थी। लेकिन, इस बार के ऑक्शन में उनकी बोली भी लग सकती है। तो चलिए जानते हैं कि कौन हैं शिवम शुक्ला?

शिवम शुक्ला व्यक्तिगत जानकारी (Shivam Shukla Personal Information)

Shivam Shukla Profile: Age, Height, Teams, Career And Stats
Shivam Shukla Profile: Age, Height, Teams, Career And Stats

पूरा नाम: शिवम शुक्ला

जन्म: 11 दिसंबर, 1995, (पन्ना, मध्य प्रदेश)

उम्र: 29 वर्ष

बैटिंग स्टाइल: राइट-हैंड बैट

बॉलिंग स्टाइल: राइट आर्म लेग ब्रेक बॉलर

भूमिका: स्पिन गेंदबाज

टीमें: सौराष्ट्र, रीवा जैगुआर

मध्यप्रदेश टी20 लीग से बनाया था नाम

शिवम शुक्ला मध्य प्रदेश के एक उभरते हुए क्रिकेटर हैं। उन्होंने पहले मध्य प्रदेश टी20 लीग में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। मध्य प्रदेश टी20 लीग के पहले सीजन में शानदार गेंदबाजी करके सभी को काफी प्रभावित किया था। उस सीजन 1 फाइफर की मदद से 10 विकेट लेने में सफल हुए थे। वह उस सीजन सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों में से एक थे।

2024-25 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में, शिवम ने एमपी के लिए 8 मैचों में 8 विकेट लेकर अपनी गेंदबाज़ी से प्रभावित किया, जिसमें सौराष्ट्र के खिलाफ मैच में 4 विकेट हॉल भी शामिल था।

हेनरिक क्लासेन जैसे बल्लेबाज को किया था नेट्स में परेशान

29 वर्षीय गेंदबाज़ को सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2025 में बतौर नेट बॉलर टीम में शामिल किया था, जहाँ उन्होंने अपनी गेंदबाजी से स्पिन गेंदबाजी के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को भी परेशान किया था। लेकिन उसके बाद उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने रोवमैन पॉवेल के रिप्लेसमेंट के रूप में ऐड किया था। हालाँकि नियमों के चलते, वह उन्हें रिटेन नहीं कर पाई थी।

शिवम शुक्ला करियर टाइमलाइन (Shivam Shukla Career Timeline)

T20I डेब्यू: अभी नहीं हुआ

वनडे डेब्यू: अभी नहीं हुआ

फर्स्ट-क्लास डेब्यू: अभी नहीं हुआ

लिस्ट A डेब्यू: अभी नहीं हुआ

टी20 डेब्यू: मध्यप्रदेश के लिए मिजोरम के खिलाफ, (23 नवंबर, 2024)

खेलने का अंदाज और विशेषता

शिवम शुक्ला दाएँ हाथ के लेग स्पिनर गेंदबाज हैं, जो गेंद को स्पिन कराना अच्छे से जानते हैं। राइट हैंडर बल्लेबाजों के लिए अंदर आती हुई गेंद काफी घातक साबित होती है। यही नहीं, उनके पास गूगली भी है, जिसे पढ़ना किसी भी बल्लेबाज के लिए काफी मुश्किल होता है।

उनके पास कई वेरिएशन हैं जो टी20 क्रिकेट में काफी कारगर रहते हैं। उनकी गेंदबाजी को देखते हुए कई टीमों ने उन्हें इस ऑक्शन से पहले ट्रायल के लिए बुलाया था, जहाँ उन्होंने सभी को काफी प्रभावित किया था और उन्हें इस बार खरीदा जा सकता है।

शिवम शुक्ला बॉलिंग आँकड़े (Shivam Shukla Bowling Stats)

Matches Innings Average Wickets Economy Strike Rate 5w 10w
8 8 23.62 8 6.30 22.5 0 0

शिवम शुक्ला बल्लेबाजी आंकड़े (Shivam Shukla Batting Stats)

Matches Innings Average Runs Strike Rate 50s 100s Best Score
8 2 7.00 7 100.00 0 0 6*

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version