Sunil Chhetri: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील छेत्री की फैन फॉलोइंग बहुत ही जबरजस्त है। भारतीय स्टार के नाम इंटरनेशनल फुटबॉल में कई सारे रिकॉर्ड दर्ज है। पूर्व दिग्गज के शानदार करियर की तरह उनकी लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है आइए जानते हैं छेत्री और भट्टाचार्य की प्रेम कहानी।
Sunil Chhetri: चुनौतियों और अटूट समर्थन से भरी है ये लव स्टोरी

चुनौतियों और अटूट समर्थन से भरी है ये लव स्टोरी भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान सुनील छेत्री ने मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह लोगों का दिल जीता है | सोनम भट्टाचार्य के साथ उनकी प्रेम कहानी रोमांस चुनौतियों और अटूट समर्थन से भरी हुई है |जो उनके करियर में दिखाए गये समर्पण को दर्शाती है जैसा कि छेत्री ने हाल ही में अपने सन्यास की घोषणा की है
Sunil Chhetri: सुनील छेत्री की सफलता में उनकी पत्नी का हाथ

वैसे आपने भारतीय क्रिकेटर्स के प्यार की खूब कहानी सुनी होंगी। ठीक ऐसे ही आज हम भारतीय टीम के कप्तान सुनील छेत्री की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं। कप्तान सुनील छेत्री की सफलता में उनकी पत्नी सोनम का बहुत बड़ा हाथ है। ऐसा हम नहीं बल्कि खुद भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान का मानना है।
जब भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज की तो इसकी खुशी सोनम भट्टाचार्य के चेहरे पर साफ झलक रही थी। अगर बात करें इनके परिचय की तो बता दें कि सोमन सुनील कोच सुब्रत्रा भट्टाचार्य की बेटी हैं।
Sunil Chhetri: सुनील छेत्री की सोनम भट्टाचार्य से पहली मुलाकात
सुनील छेत्री की सोनम भट्टाचार्य से साल 2017 में शादी हुई थी। इससे पहले ये दोनों करीब 13 साल तक एक दूसरे को डेट करते रहे। इन दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है।इसके बाद सुनील ने सोनम के साथ मुलाकात का किस्सा शेयर करते हुए बताया था कि उनके पिता मेरे कोच थे। सोनम के घर में अक्सर मेरी बातें हुआ करती थी। जिसके बाद ही सुनील की सोनम के बारे में दिलचस्पी बढ़ गई थी।

उस वक्त सुनील की उम्र महज 18 साल की थी और सोनम 15 साल की थीं। इन सब के बाद सुनील छेत्री ने बहुत ज्यादा हिम्मत जुटा कर अपने कोच से उनकी बेटी के बारे में बात की। जैसे ही सोनम के बारे में बात हुई तो उनके पिता ने कुछ समय सोचने के बाद दोनों के लिए हामी भर दी।
Sunil Chhetri: शुरुआत में की थीं दूर रहने की कोशिश

सुनील ने शुरुआत में खुद को दूर रखने की कोशिश की क्यूंकि उन्हें अपने कोच की बेटी के साथ डेटिंग करने के परिणामों की चिंता थी। हालाँकि, उनका रिश्ता बहुत ही मजबूत था और बाद में उन्होंने अपने रिश्ते को दोबारा शुरू कर दिया। सुनील के लंबी यात्राओं के कारण वें बहुत ही कम मिलते थे। बाद में जब सुनील छेत्री ने सोनम भट्टाचार्य से शादी करने का फैसला किया तो वह घबराए हुए अपने पिता से सम्पर्क किया।
शुरूआती झिझक के बावजूद उन्हें मंजूरी मिल गई और उनकी शादी हो गई।सुनील ने फुटबॉल सन्यास की घोषणा की, उनकी भावनात्मक विदाई उनके शानदार करियर के अंत को दर्शाती है इस महत्वपूर्ण बदलाव के दौरान सोनम ने उनका बखूबी साथ दिया।
यह भी पढ़ें :-Tennis: ओलंपिक खेलों में एकल स्वर्ण पदक नही जीतने वाले तीन टेनिस स्टार

