पटियाला के युवा ऑलराउंडर विहान मल्होत्रा को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 30 लाख के बेस प्राइस में ख़रीदा हैं।
अंडर 19 में भारत के उपकप्तान विहान मल्होत्रा काफी टैलेंटेड खिलाड़ी हैं। वो गेंद और बल्ले दोनों से अपना जोहर दिखाने में माहिर हैं। वह ऐज ग्रुप टूर्नामेंट में सबसे प्रतिभाशाली क्रिकेटरों में गिने जाते हैं। दांये हाथ के इस ऑलराउंडर ने अपनी क्लासिक तकनीक और स्थिर मानसिकता से इस खेल में खास पहचान बनाई है। उन्होंने कम उम्र में ही ऐज ग्रुप और अंडर 19 टीम तक का सफर तय कर लिया है।
व्यक्तिगत जानकारी

पूरा नाम: विहान मनोज मल्होत्रा
जन्म: 1 जनवरी 2007 (पटियाला, पंजाब)
उम्र: 18 वर्ष
बैटिंग स्टाइल: लेफ्ट -हैंड बैट
बॉलिंग स्टाइल: राइट -आर्म ऑफब्रेक
भूमिका: ऑलराउंडर
टीमें: पंजाब अंडर 16, इंडिया अंडर 19, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
अंडर 19 में टीम इंडिया के उपकप्तान हैं विहान मल्होत्रा
विहान मल्होत्रा का जन्म पंजाब के पटियाला में हुआ था। उन्हें बचपन से ही क्रिकेट का शौक था जिसके चलते उनको एकडेमी में भर्ती करा दिया गया। कम उम्र से ही उनके अंदर काफी टैलेंट था जो उनकी बल्लेबाजी में भी देखने को मिलता हैं। जिस एलिगेंस के साथ वो शॉट खेलते थे उसको देखकर लगता था कि वो वकाई में कोई स्पेशल टैलेंट हैं।
इसी वजह से विहान को अंडर 16 के लिए पंजाब की टीम में चुना गया था जहाँ उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और उसके बाद उनका सेलेक्शन अंडर 19 टीम में हो गया। 18 वर्षीय बल्लेबाज ने अपने खेल से सभी को इतना इम्प्रेस किया कि उन्हें अंडर 19 में भारत का उपकप्तान बना दिया गया। सभी उनको काफी ज्यादा हाइली रेट करते हैं।
ऑलराउंड स्किल्स को देखते हुए आरसीबी ने विहान को ख़रीदा
ज़िम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले अंडर 19 वर्ल्ड कप में वो न सिर्फ खेलते हुए दिखेंगे बल्कि लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा भी होंगे। विहान को उनके टैलेंट की वजह से आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बेस प्राइस 30 लाख में ख़रीदा हैं।
वो न सिर्फ बल्ले से बल्कि अपनी गेंदबाजी से भी विकेट चटका सकते हैं। आरसीबी ने उनको फ्यूचर सुपरस्टार के रूप में टीम में शामिल किया हैं। उन्होंने अब तक डोमेस्टिक क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया हैं उसके बाद भी उनको आईपीएल में मौका मिल गया हैं।
करियर टाइमलाइन (Career Timeline)
T20I डेब्यू: अभी नहीं हुआ
वनडे डेब्यू: अभी नहीं हुआ
फर्स्ट-क्लास डेब्यू: अभी नहीं हुआ
लिस्ट A डेब्यू: अभी नहीं हुआ
टी20 डेब्यू: नहीं हुआ
बैटिंग आंकड़े (Batting Stats)
| Format | Mat | Inns | NO | Runs | HS | Avg | SR | 100s | 50s |
| Youth ODIs | 10 | 10 | 0 | 443 | 129 | 44.3 | 97.79 | 1 | 2 |
| Youth Test | 6 | 10 | 0 | 412 | 120 | 41.2 | 67.87 | 1 | 3 |
बॉलिंग आँकड़े (Bowling Stats)
| Format | Mat | Inns | Overs | Mdns | Runs | Wkts | Avg | Econ. | SR |
| Youth Test | 6 | 3 | 17.3 | 0 | 53 | 3 | 17.66 | 3.02 | 35 |
| Youth ODI | 10 | 5 | 12.3 | 0 | 62 | 3 | 20.66 | 4.96 | 25 |
खेलने का अंदाज और विशेषता
विहान मल्होत्रा अपने स्वाभाविक टाइमिंग और संतुलित शॉट चयन के लिए जाने जाते हैं। दांये हाथ के इस ऑलराउंडर ने अपनी बल्लेबाजी में क्लासिक स्ट्रोकप्ले के साथ आधुनिक टी20 गेम का आक्रामक स्पर्श दिखाया हैं और साथ ही स्पिन गेंदबाजी से भी सभी को काफी इम्प्रेस किया हैं।
वह नई गेंद पर धैर्य के साथ खेलते हैं और बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन बनाने में माहिर हैं। उनका फिटनेस लेवल और अच्छा करने की भूख उन्हें भारतीय क्रिकेट के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बना सकती है।

