अफगानिस्तान से रिफ्यूजी बनकर UK पहुंचे Zainullah Ihsan अब T20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड के लिए खेलने को तैयार हैं।
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए स्कॉटलैंड की टीम सामने आते ही एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में आ गया। यह नाम जैनुल्लाह इहसान (Zainullah Ihsan) का है। 19 साल के इस युवा खिलाड़ी की कहानी सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि संघर्ष, धैर्य और नई शुरुआत की मिसाल भी है।
बता दें कि, स्कॉटलैंड को इस बार T20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की जगह शामिल किया गया है। टूर्नामेंट में एंट्री मिलते ही टीम ने अपना स्क्वाड घोषित किया और उसी स्क्वाड में जैनुल्लाह इहसान को पहली बार सीनियर टीम में जगह मिली।
FROM REFUGEE TO T20 WORLD CUP 2026 🇦🇫➡️🏴
Zainullah Ihsan's journey goes beyond cricket.
He was born in Afghanistan. 🇦🇫
He left his country at a very young age.
He reached the UK as a refugee.
In 2022, the UK government gave him official refugee status.Before coming to the… pic.twitter.com/d1nEo6Zg4z
— Neetish Mishra (@NeetishKrMishra) January 27, 2026
अफगानिस्तान में जन्म और रिफ्यूजी के तौर पर UK का सफर
जैनुल्लाह इहसान का जन्म अफगानिस्तान में हुआ था। हालात ऐसे बने कि उन्हें बहुत कम उम्र में अपना देश छोड़ना पड़ा। वह अकेले शरणार्थी के तौर पर यूके पहुंचे और 2022 में उन्हें वहां आधिकारिक तौर पर रिफ्यूजी का दर्जा मिला।
यूके पहुंचने से पहले उन्होंने सिर्फ टेपबॉल क्रिकेट खेला था। यानी प्रोफेशनल क्रिकेट से उनका कोई सीधा रिश्ता नहीं था। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और धीरे धीरे क्रिकेट को ही अपना रास्ता बनाया।
ग्लासगो से शुरू हुआ क्रिकेट का नया सफर
यूके आने के बाद जैनुल्लाह ग्लासगो पहुंचे। वहीं उन्होंने GHK क्रिकेट क्लब जॉइन किया। यहीं से उनके क्रिकेट करियर की असली शुरुआत हुई। उनकी तेज गेंदबाजी और नैचुरल एथलेटिक क्षमता ने कोचों का ध्यान खींचा।
Congratulations to Zainullah Ihsan on his selection @CricketScotland @ICC @T20WorldCup we are all very proud at GHK CC. pic.twitter.com/gyywW60zs4
— GHK Cricket Club (@ghkcricketclub) January 27, 2026
पिछले साल वह स्कॉटलैंड के लिए खेलने के पात्र बने। इसके बाद उन्होंने अंडर-19 स्तर पर स्कॉटलैंड का प्रतिनिधित्व किया और वहां भी अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।
तेज गेंदबाजी और उपयोगी बल्लेबाजी बनी ताकत
जैनुल्लाह इहसान मुख्य रूप से एक तेज गेंदबाज हैं। वह अच्छी स्पीड से गेंदबाजी करते हैं और नई गेंद के साथ प्रभाव छोड़ने की क्षमता रखते हैं। इसके साथ ही वह निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।
T20 क्रिकेट में ऐसे खिलाड़ी की अहमियत काफी बढ़ जाती है, जो गेंद और बल्ले दोनों से योगदान दे सके। यही वजह है कि इंटरनेशनल डेब्यू से पहले ही उन्हें T20 वर्ल्ड कप 2026 के स्क्वाड में शामिल किया गया।
कोचिंग स्टाफ को जैनुल्लाह से बड़ी उम्मीद
स्कॉटलैंड के हेड ऑफ परफॉर्मेंस Steve Snell ने जैनुल्लाह को लेकर साफ कहा कि यह उनके लिए बड़ा मौका है। उन्होंने बताया कि जैनुल्लाह ने जब भी यूथ लेवल या ‘A’ टीम के लिए खेला है, उन्होंने शानदार स्किल्स और तेज गेंदबाजी दिखाई है। कोचिंग स्टाफ इस बात को लेकर उत्साहित है कि जैनुल्लाह अपने पहले इंटरनेशनल टूर पर किस तरह का प्रदर्शन करते हैं।
ग्रुप C में स्कॉटलैंड की चुनौती
T20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड को ग्रुप C में रखा गया है। टीम का पहला मुकाबला 7 फरवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ होगा। इसके बाद स्कॉटलैंड को इटली, इंग्लैंड और नेपाल से खेलना है।
ग्रुप स्टेज के शुरुआती तीन मैच कोलकाता में खेले जाएंगे, जबकि आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। ऐसे में जैनुल्लाह इहसान को उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में खुद को साबित करने का बड़ा मौका मिलेगा।
T20 World Cup 2026 के लिए स्कॉटलैंड का पूरा स्क्वाड
रिची बेरिंगटन, टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस, ब्रैडली करी, ओलिवर डेविडसन, क्रिस ग्रीव्स, जैनुल्लाह इहसान, माइकल जोन्स, माइकल लीस्क, फिनले मैक्रीथ, ब्रैंडन मैकमुलेन, जॉर्ज मनसी, सफ़यान शरीफ़, मार्क वॉट, ब्रैडली व्हील।
ट्रैवलिंग रिज़र्व: जैस्पर डेविडसन, जैक जार्विस
नॉन-ट्रैवलिंग रिज़र्व: मैकेंज़ी जोन्स, क्रिस मैकब्राइड, चार्ली टियर।
जैनुल्लाह इहसान का चयन पूरी पीढ़ी के लिए संदेश
जैनुल्लाह इहसान का चयन सिर्फ एक खिलाड़ी की कहानी नहीं है। यह उस सोच का प्रतीक है, जहां मेहनत, हुनर और जज़्बे को पहचान मिलती है, चाहे शुरुआत कहीं से भी हुई हो।
T20 वर्ल्ड कप 2026 में उनका डेब्यू स्कॉटलैंड के लिए अहम हो सकता है, लेकिन उससे भी बड़ी बात यह है कि उनकी कहानी दुनिया भर के युवा खिलाड़ियों के लिए उम्मीद बनकर सामने आई है।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

