Tuesday, February 17

कनाडा के युवा बल्लेबाज युवराज सामरा वहां के उभरते हुए खिलाड़ियों में से एक हैं। बांये हाथ के इस खिलाड़ी ने अपनी बल्लेबाजी से घरेलू क्रिकेट के साथ साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में खास पहचान बनाई है।

युवराज ने कम उम्र में ही अंडर-19 टीम तक का सफ़र तय कर लिया है। वह एक बार फिर से सुर्ख़ियों में हैं, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ शतक जड़ दिया हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन हैं 19 वर्षीय युवराज सामरा?

व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information)

Yuvraj Samra Biography Age Height Teams Stats And Career
Yuvraj Samra Biography Age Height Teams Stats And Career

पूरा नाम: युवराज सिंह सामरा

जन्म: 29 फरवरी 2006 (ब्राम्प्टन, ओंटारियो)

उम्र: 19 वर्ष

बैटिंग स्टाइल: लेफ्ट-हैंड बैट

बॉलिंग स्टाइल: राइट आर्म मीडियम

भूमिका: ओपनिंग बल्लेबाज

हाइट: 5 फीट 10 इंच

टीमें: कनाडा, वैन्कोवर नाईट

युवराज सिंह के नाम पर पड़ा सामरा का नाम

युवराज का जन्म ब्राम्प्टन, ओंटारियो में हुआ था। उन्हें क्रिकेट खेलने की प्रेरणा उनके पिता से मिली, जो भारत से कनाडा आकर बस गए थे। बचपन में वह अपने पिता के साथ स्थानीय मैच देखने जाते थे और वहीं से उनकी क्रिकेट में दिलचस्पी बढ़ी। उनके पिता बलजीत सिंह ने उनका नाम भारत के महान ऑलराउंडर युवराज सिंह के नाम पर रखा।

हांगकांग के खिलाफ शतक लगाकर युवराज ने बनाया अपना नाम

युवराज ने धीरे-धीरे लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलना शुरू किया। घरेलू क्रिकेट में टोरंटो डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (टीडीसीए) और ब्राम्प्टन एंड एटोबिकोक डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग (बीईडीसीएल) के लिए खेलते हैं।

युवराज का नाम सबके सामने पहली बार तब आया जब उन्होंने फरवरी 2024 में हांगकांग के खिलाफ एक टूर मैच में 124 रन की शानदार पारी खेली। इसके बाद 26 फरवरी 2025 को जिम्बाब्वे ए के खिलाफ उन्होंने कनाडा के लिए अपना लिस्ट-ए डेब्यू किया। उस सीरीज के दूसरे मैच में उन्होंने कुछ अच्छी पारियां खेली।

टी20 वर्ल्ड कप में युवराज ने रचा इतिहास

युवराज ने नीदरलैंड के खिलाफ 2024–26 क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 में नामीबिया ट्राई-नेशन सीरीज में वनडे डेब्यू किया। उसी दौरे में उन्होंने नामीबिया के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू भी किया। जनवरी 2026 में उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए कनाडा की टीम में भी चुना गया। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाकर इतिहास रच दिया।

युवरा कनाडा की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अलावा वो इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए गए हैं। यहीं नहीं टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में चौथे नंबर पर पहुँच गए हैं।

करियर टाइमलाइन (Career Timeline)

T20I डेब्यू: कनाडा के लिए नामीबिया के खिलाफ (2025)

वनडे डेब्यू: कनाडा बनाम नीदरलैंड्स (2025)

फर्स्ट क्लास डेब्यू: अभी नहीं हुआ

लिस्ट-A डेब्यू: कनाडा बनाम ज़िम्बाब्वे ए (2025)

टी20 डेब्यू: कनाडा के लिए नामीबिया के खिलाफ (2025)

खेलने का अंदाज और विशेषताएं

युवराज अपने आक्रामक खेल और संतुलित शॉट चयन के लिए जाने जाते हैं। बांये हाथ के इस खिलाड़ी की बल्लेबाजी में अटैकिंग स्ट्रोकप्ले के साथ आधुनिक टी20 गेम का आक्रामक स्पर्श दिखता है। वह स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन बनाने में माहिर हैं। उनका फिटनेस लेवल और लगातार रन बनाने की क्षमता भविष्य के लिए उन्हें भारतीय क्रिकेट का एक भरोसेमंद विकल्प बनाती है।

बैटिंग आंकड़े (Batting Stats)

प्रारूप मैच पारियां रन सर्वोच्च स्कोर औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक
वनडे 8 7 172 53 24.57 67.18 0 1
टी20I 18 17 459 63 32.78 159.37 0 3
लिस्ट ए 10 9 267 80 29.66 68.46 0 2
टी20 18 17 459 63 32.78 159.37 0 3

बॉलिंग आंकड़े (Bowling Stats)

प्रारूप मैच पारियां विकेट औसत स्ट्राइक रेट इकॉनमी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (BBM)
वनडे 8
टी20I 18 1 2 6.50 6.0 6.50 2/13
लिस्ट ए 10
टी20 18 1 2 6.50 6.0 6.50 2/13

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version