इंडिया वीमेंस टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। इस दौरे की शुरुआत 15 फरवरी को टी20 सीरीज के साथ हुई। पहले ही मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई थी।
सीरीज का दूसरा मैच 19 फरवरी को कैनबरा में खेला जाएगा, जबकि तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला 21 फरवरी को एडिलेड में होगा। इसके बाद 24 फरवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी, जिससे पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर सामने आई हैं।
प्रतिका रावल की हुई टीम इंडिया में वापसी

इंडिया की युवा बल्लेबाज प्रतिका रावल की टीम में वापसी हुई है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। पिछले साल भारत में हुए वर्ल्ड कप के दौरान चोट लगने के बाद वह मैदान से बाहर थीं, लेकिन अब पूरी तरह फिट होकर वापसी कर रही हैं। सेलेक्टर्स ने उन्हें इस बड़ी सीरीज के लिए टीम में जगह दी है।
बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड कप में लगी थी चोट
प्रतिका को 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान फील्डिंग करते समय टखने में चोट लगी थी। इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रही थी।
हालाँकि अब मेडिकल जांच के बाद उन्हें फिट घोषित कर दिया गया है। उनकी वापसी से भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर को मजबूती मिलेगी, खासकर ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ।
2024 में किया था टीम इंडिया के लिए डेब्यू
प्रतिका रावल ने दिसंबर 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। तब से उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। 24 वनडे मैचों की 23 पारियों में वह 50 से ज्यादा की औसत से 1110 रन बना चुकी हैं। उनके नाम 2 शतक और 7 अर्धशतक दर्ज हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया स्क्वाड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), काश्वी गौतम, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल और प्रतिका रावल।







