Asian Champions Trophy: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय हॉकी टीम ने अपने चौथे मुकाबले में साउथ कोरिया को 3-1 से हरा दिया है। इस बार भारतीय टीम में कई युवा खिलाड़ी शामिल हैं जो काफी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
