Browsing: Wimbledon 2024

Wimbledon 2024: सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने विंबलडन 2024 में पुरुष सिंगल के सेमीफाइनल में लोरेंजो मुसेट्टी को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसी के साथ अब जोकोविच ने अपने टेनिस करियर में 37वीं बार ग्रैंड स्लैम के फाइनल में अपनी जगह पक्की की है।

Wimbledon 2024: विंबलनड के डिफेंडिंग चैंपियन कार्लोस अल्काराज ने शानदार खेल दिखाते हुए रूस के दानिल मेदवेदेव को चार सेटों तक चले मुकाबले में हरा दिया। इसी के साथ अब उनका फाइनल में मुकाबला नोवाक जोकोविच के साथ होने वाला है।

Wimbledon 2024: विंबलडन 2024 में सेंटर कोर्ट पर हुए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में बारबोरा क्रेजिकोवा ने एलेना रयबाकिना को हरा दिया है। इसी के साथ ही उन्होंने पहली बार विंबलडन के फाइनल में जगह बनाई है। अब फाइनल में उनका सामना 13 जुलाई को जैस्मिन पाओलिनी से होगा।

इटालियन खिलाड़ी लोरेंजो मुसेट्टी पहली बार किसी प्रमुख टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और उनकी पत्नी कियारा आडवाणी भी विम्बलडन 2024 में यानिक सिनर और कार्लोस अलकराज़ जैसे खिलाड़ियों का मैच देखने पहुँचे।

Wimbledon 2024: विश्व के नंबर एक पुरुष टेनिस खिलाड़ी यानिस सिनर विंबलडन के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हारकर इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए है। उनको क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दानिल मेदवेदेव ने हराया। इसके अलावा विंबलडन के डिफेंडिंग चैंपियन अल्कारेज ने भी सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है।

Wimbledon 2024: सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने डेनमार्क के होल्गर रूण को सीधे सेटों में 6-3, 6-4, 6-2 से हराकर अपने करियर के 15वें विंबलडन क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला एलेक्स डी मिनौर से होना है।

Wimbledon 2024: विंबलडन 2024 के एक मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन कार्लोस अल्काराज ने सेंटर कोर्ट पर उगो हम्बर्ट पर 6-3, 6-4, 1-6, 7-5 से आसान जीत दर्ज की। कार्लोस अल्काराज अब किसी बड़े टूर्नामेंट के अंतिम आठ दौर में पहुंचने में सफल रहे हैं।

Wimbledon Prize Money: इस टूर्नामेंट की प्राइज़ मनी के बारें में जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों को उतने पैसे नही मिले होंगे जितने विम्बल्डन जीतने के बाद एक सिंगल प्लेयर को दिया जाएगा।