Thursday, March 19

Google News Sports Digest Hindi

Aryna Sabalenka: बेलारूस की स्टार टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका (Aryna Sabalenka) को साल 2024 के लिए डब्ल्यूटीए (महिला टेनिस संघ) प्लेयर ऑफ द ईयर (वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी) चुना गया है। इसके अलावा यह भी पहली बार हुआ है जब सबालेंका (Aryna Sabalenka) ने डब्ल्यूटीए का वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता है।

Aryna Sabalenka
image source via getty images

महिलाओं की पेशेवर टेनिस की शासी निकाय डब्ल्यूटीए द्वारा मान्यता प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय टेनिस मीडिया, डब्ल्यूटीए कैलेंडर वर्ष के समापन के बाद वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों, प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षकों का चयन करने के लिए अपना मतदान करते है।

Aryna Sabalenka
image source via getty images

बेलारूस की स्टार टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका (Aryna Sabalenka) के अलावा यहां पर सारा इरानी और जैस्मीन पाओलिनी की इतालवी युगल जोड़ी को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ युगल जोड़ी, एम्मा नवारो को सर्वाधिक सुधार वाली खिलाड़ी, पाउला बडोसा को वापसी करने वाली खिलाड़ी और लुलु सन को वर्ष की नवागंतुक खिलाड़ी चुना गया।

वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनी Aryna Sabalenka :-

2024 का साल 26 वर्षीय आर्यना सबलेंका (Aryna Sabalenka) के लिए एक बहुत ही सफल रहा है। क्यूंकि उन्होंने (Aryna Sabalenka) इस वर्ष अपने ऑस्ट्रेलियन ओपन एकल खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया था। जबकि इस साल उन्होंने (Aryna Sabalenka) अपना पहला यूएस ओपन एकल खिताब जीता।

US Open 2024 : आर्यना सबालेंका ने जीता करिअर का तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब, फाइनल में जेसिका पेगुला को दी मात
image source via getty images

इसके अलावा उन्होंने (Aryna Sabalenka) इस वर्ष सिनसिनाटी ओपन और डोंगफेंग वोया-वुहान ओपन में डब्ल्यूटीए 1000 प्रतियोगिता भी जीते। इसके अलावा इस वर्ष अक्टूबर के महीने में वह पहली बार विश्व नंबर 1 रैंक की महिला खिलाड़ी भी बनीं थी। तभी तो साल 2024 के अंत तक वह विश्व नंबर 1 खिलाड़ी रहीं है।

वर्ष की सर्वश्रेष्ठ युगल खिलाड़ी बनी सारा ईरानी और जैस्मीन पाओलिनी :-

इतालवी जोड़ी सारा ईरानी और जैस्मीन पाओलिनी को डब्ल्यूटीए युगल वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है। क्यूंकि इस इतालवी जोड़ी ने साल 2024 पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था।

Sara Irani and Jasmine Paolini
image source via getty images

इसके अलावा इस जोड़ी ने साल 2024 रोलैंड गैरोस (फ्रेंच ओपन) में एक जोड़ी के रूप में अपना पहला फाइनल भी खेला था। इसके अलावा ये दोनों रोम, इटली में आयोजित डब्ल्यूटीए मास्टर्स 1000 खिताब जीतने वाली पहली इतालवी जोड़ी भी बनी है। इसके अलावा इतालवी जोड़ी ने इसी वर्ष चाइना ओपन का खिताब भी जीता।

सर्वाधिक सुधार करने वाली खिलाड़ी बनी एम्मा नवारो :-

Emma Navarro
image source via getty images

इस बार संयुक्त राज्य अमेरिका की एम्मा नवारो को साल 2024 में डब्ल्यूटीए सर्किट पर सर्वाधिक सुधार करने वाली खिलाड़ी चुना गया। इसके अलावा उन्होंने डब्ल्यूटीए 250 होबार्ट इंटरनेशनल में अपना पहला करियर खिताब जीता था। जबकि साल 2024 में वह डब्ल्यूटीए इवेंट्स और ग्रैंड स्लैम के छह सेमीफाइनल में पहुंचीं।

साल 2024 की नवागंतुक खिलाड़ी बनी लुलु सन :-

Lulu Sun
image source via getty images

न्यूजीलैंड की पेशेवर महिला टेनिस खिलाड़ी लुलु सन को डब्ल्यूटीए वर्ष की नवागंतुक खिलाड़ी चुना गया है। इसके अलावा साल 2024 के सत्र की शुरुआत से पहले इस खिलाड़ी को विश्व के शीर्ष 200 खिलाड़ियों में भी स्थान नहीं दिया गया था। लेकिन इस साल के सत्र के अंत से पहले ही वह दुनिया में 40वें स्थान पर आ गई है।

महिला टेनिस संघ के बारे में जानकारी :-

महिला टेनिस संघ (डबल्यूवाईए ) की स्थापना 1973 में दिग्गज अमरीकी टेनिस खिलाड़ी बिली जीन किंग ने की थी। इसके अलावा डबल्यूवाईए महिला टेनिस पेशेवर खिलाड़ियों की विश्व शासी संस्था है। तभी तो यह डबल्यूटीए वर्ल्ड टूर का आयोजन करता है। इनमें 50 से अधिक प्रतियोगिताएं और चार ग्रैंड स्लैम- ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन शामिल हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version