Sunday, February 1

Google News Sports Digest Hindi

Neelam Bhardwaj: इस मौजूदा समय में महिलाओं की सीनियर विमेंस वनडे ट्रॉफी खेली जा रही है। इस ट्रॉफी में उत्तराखंड क्रिकेट टीम की बल्लेबाज नीलम भारद्वाज (Neelam Bhardwaj) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा शतक लगाया है। इस ट्रॉफी में उन्होंने (Neelam Bhardwaj) नागालैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ मुकाबले में 137 गेंदों पर नाबाद 202 रन की पारी खेली। इसके अलावा नीलम (Neelam Bhardwaj) अब महिलाओं की लिस्ट-A क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाली सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज भी बन गई हैं।

Neelam Bhardwaj ने खेली शानदार पारी :-

मध्य प्रदेश के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में उत्तराखंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। जब इस टीम का स्कोर 36 रन था तब पहला विकेट गिरा था। इसके बाद नीलम भारद्वाज (Neelam Bhardwaj) बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आई।

Neelam Bhardwaj
image source via getty images

तब उन्होंने नागालैंड टीम केगेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। इस मुकाबलों में उन्होंने 137 गेंदों पर 202 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी इस ऐतिहासिक पारी में उन्होंने 27 चौके और 2 छक्के भी लगाए। इसके अलावा लिस्ट-A क्रिकेट करियर में उनका यह सर्वोच्च स्कोर भी है।

ऐसा करने वाली दूसरी भारतीय महिला बनीं नीलम :-

महिला बल्लेबाज श्वेता सेहरावत के बाद अब नीलम भारद्वाज (Neelam Bhardwaj) लिस्ट-A क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाली भारत की दूसरी महिला खिलाड़ी बन गई है।

Neelam Bhardwaj
image source via getty images

वहीं इससे पहले दिल्ली की तरफ से खेलते हुए श्वेता ने जनवरी 2024 में नागालैंड के खिलाफ 150 गेंद में 242 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। इस महिला बल्लेबाज ने अपनी इस पारी में 31 चौके और 7 छक्के भी लगाए थे। इस बीच एक बात गौर करने की ये है कि उस समय श्वेता की उम्र 19 साल थी।

259 रन से जीती उत्तराखंड टीम :-

इस मुकाबले में उत्तराखडं की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। तभी तो इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखडं की सलामी बल्लेबाज नंदिनी कश्यप ने 79 गेंदों पर 81 रन की पारी खेली। वहीं अन्य बल्लेबाज कंचन परिहार ने भी अर्धशतक (53*) लगाया।

Senior Women ODI Trophy match
image source via getty images

इसके अलावा इस मुकाबले में उत्तराखडं की महिला बल्लेबाज नीलम (Neelam Bhardwaj) और कंचन के बीच तीसरे विकेट के लिए 219 रन की अटूट साझेदारी हुई। तभी तो उत्तराखंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 50 ओवर के बाद 371/2 का स्कोर बनाया। वहीं इसके जवाब में नागालैंड की टीम केवल 112 रनों पर ही ऑल आउट हो गई।

महिला गेंदबाज एकता बिष्ट ने लिए 5 विकेट :-

इस मुकाबले में उत्तराखंड महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी स्पिनर एकता बिष्ट ने नागालैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 10 ओवर की गेंदबाजी में 14 रन देते हुए 5 विकेट लिए। इसके अलावा मुकाबले में उन्होंने 5 ओवर मेडेन भी डाले।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version