Wednesday, March 18

आईपीएल 2026 शुरू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 28 मार्च से टूर्नामेंट का आगाज होना है और सभी टीमें तैयारियों में जुटी हुई हैं। लेकिन सीजन शुरू होने से पहले ही कई बड़े खिलाड़ियों की चोट ने फ्रेंचाइजी की चिंता बढ़ा दी है।

कुछ ऐसे नाम भी हैं, जिनके पूरे टूर्नामेंट से बाहर होने की आशंका जताई जा रही है। इस बार चोट का असर एक-दो टीमों तक सीमित नहीं है, बल्कि कई टीमों को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। खासतौर पर वे खिलाड़ी प्रभावित हुए हैं जो अपनी टीम के लिए मैच विनर साबित होते हैं।

आईपीएल 2026 से पहले चोटिल हुए इतने खिलाड़ी

1. हर्षित राणा (Harshit Rana)

कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण इस सीजन से बाहर हो गए हैं। हाल ही में उन्हें बीसीसीआई के नमन अवार्ड्स में बैसाखियों के सहारे चलते हुए देखा गया, जिससे उनकी चोट की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। अगर वह नहीं खेलते हैं, तो टीम की तेज गेंदबाजी कमजोर पड़ सकती है। उनको टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही चोट लगी थी और अब वो इस सीजन खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

2. पैट कमिंस (Pat Cummins)

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस भी पूरी तरह फिट नहीं बताए जा रहे हैं। वह शुरुआती मैचों में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। ऐसे में टीम को न सिर्फ एक बेहतरीन गेंदबाज की कमी खलेगी, बल्कि कप्तानी में भी बदलाव करना पड़ सकता है।

3. जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood)

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं। लंबे समय से वह मैदान से दूर हैं। वह नवंबर में शेफ़ीलेड शील्ड के मैच के दौरान अपनी हैमस्ट्रिंग को इंजर्ड कर बैठे थे जिसके बाद पहले उन्होंने एशेज मिस की और उसके बाद टी20 वर्ल्ड कप भी नहीं खेल पाए थे।

अब ख़बरों की मानें, तो उनकी रिकवरी काफी धीमी चल रही है और वह आईपीएल में भी नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में वो आईपीएल में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे जो कि आरसीबी के लिए बड़ा झटका है।

4. वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga)

लखनऊ सुपर जायंट्स ने वानिंदु हसरंगा को काफी महंगे प्राइस में टीम में शामिल किया था, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में वह चोटिल हो गए थे और अब तक फिट भी नहीं हुए हैं। उनके चोटों का इतिहास बहुत पुराना रहा है और वह लगातार इंजर्ड होकर टूर्नामेंट से बाहर होते रहे हैं। अगर वह नहीं खेलते हैं, तो टीम का स्पिन अटैक कमजोर हो सकता है।

5. मथीशा पथिराना (Matheesa Pathirana)

कोलकाता नाईट राइडर्स ने ऑक्शन में बड़ी रकम खर्च कर मथीशा पथिराना को टीम में शामिल किया गया था, लेकिन वह भी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल हो गए थे। हालाँकि वह कब तक फिट होंगे इसके बारे में जानकारी नहीं है। शुरुआती मुकाबलों में उनका हिस्सा लेना मुश्किल है। अगर वो आईपीएल खेलते हैं तो आखिरी टूर्नामेंट के दौरान ही खेलेंगे।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version