Japan Open 2025: स्पेन के शीर्ष रैंकिंग वाले खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीते मंगलवार को जापान ओपन 2025 का खिताब जीत लिया है। वहीं इस फाइनल मैच में अल्कारेज ने फ्रिट्ज को 6-4, 6-4 से हराकर करियर का 24वां एकल खिताब भी जीत लिया है। लेकिन पिछले हफ्ते लीवर कप टीम प्रतियोगिता में अल्कारेज को फ्रिट्ज के खिलाफ सीधे सेट में हार का सामना करना पड़ा था।
कार्लोस अल्कारेज ने जीता जापान ओपन :-
स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीते मंगलवार को जापान ओपन 2025 का खिताब जीतकर अपने नाम कर लिया है। इस बार उन्होंने जापान ओपन के फाइनल में दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी टेलर फ्रिट्ज को हराकर साल का अपना आठवां एकल खिताब भी जीत लिया है।

इसके अलावा इस फाइनल मैच में अल्कारेज ने फ्रिट्ज को 6-4, 6-4 से हराकर करियर का 24वां एकल खिताब भी जीत लिया है। लेकिन पिछले हफ्ते लीवर कप टीम प्रतियोगिता में अल्कारेज को फ्रिट्ज के खिलाफ सीधे सेट में हार का सामना करना पड़ा था। इसके चलते हुए स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी अल्कारेज ने मौजूदा सत्र में जीत-हार के अपने सत्र के रिकॉर्ड को बेहतर करते हुए टूर का सर्वश्रेष्ठ 67-7 हासिल किया है।

इसके चलते हुए अब उन्होंने सत्र के अंत में नंबर एक रैंकिंग की ओर भी अपने कदम मजबूती के साथ बढ़ा लिए हैं। इसके अलावा टोक्यो में हुआ यह फाइनल मैच अल्कारेज के लिए मार्च के बाद से लगातार नौवां फाइनल था। इसके चलते हुए अब फाइनल में उनका जीत-हार का रिकॉर्ड भी 7-2 है।
सिनर फाइनल में, गफ अंतिम आठ में पहुंची :-
इटली के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जैनिक सिनर ने एलेक्स डि मिनौर को हराकर चीन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस सेमीफाइनल मुकाबले में सिनर ने 6-4, 3-6, 6-2 से जीत दर्ज करते हुए हार्डकोर्ट टूर्नामेंट में लगातार नौवे फाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली है।

अब फाइनल में उनका सामना दानिल मेदवेदेव या लर्नर टियेन से होगा। जबकि महिला सिंगल्स में अमेरिका की कोको गाफ ने बेलिंडा बेंचिच को 4-6, 7-6, 6-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके अलावा दूसरी वरीयता गाफ का बेंचिच के खिलाफ करियर रिकार्ड अब 4-2 का हो गया है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

