Sumit Nagal: भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल के वीजा विवाद पर अब चीन के विदेश मंत्रालय की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। क्यूंकि भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल को एक टूर्नामेंट के लिए चीन की यात्रा करने हेतु वीजा देने से इनकार कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने भारत में चीनी राजदूत से मदद मांगी थी।
सुमित नागल के वीजा विवाद पर बोला चीनी विदेश मंत्रालय :-

भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल के वीजा विवाद पर चीन के विदेश मंत्रालय की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। इस बीच चीनी विदेश मंत्रालय का कहना है कि नागल को जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन दूतावास में जमा करना चाहिए। वहीं आपको मालूम हो कि नागल को एक टूर्नामेंट के लिए चीन की यात्रा करने हेतु वीजा देने से इनकार कर दिया गया था।
नागल को करनी है चेंगदू की यात्रा :-
भारत के टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल को ऑस्ट्रेलियन ओपन प्लेऑफ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चेंगदू जाना था। क्यूंकि इस प्रतियोगिता के माध्यम से क्षेत्रीय खिलाड़ियों को 2026 ऑस्ट्रेलियन ओपन के मुख्य ड्रॉ में प्रवेश मिलेगा। इसके चलते हुए बीते मंगलवार को नागल ने एक्स पर लिखा था कि उनका वीजा बिना किसी कारण के अस्वीकार कर दिया गया है।

इसके लिए अब उन्होंने भारत में चीनी राजदूत से मदद मांगी थी। इसके बाद इस पर प्रतिक्रिया मांगने पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा है कि चीन भारत सहित सभी देशों के खिलाड़ियों को कानूनों और नियमों के अनुसार वीजा जारी करता है। इसके बाद उन्होंने पूरी उम्मीद जताई है कि संबंधित व्यक्ति भारत स्थित चीनी दूतावास की आवश्यकताओं के अनुरूप समय पर आवेदन दस्तावेज जमा करेगा।

इसके अलावा हरियाणा के झज्जर के 27 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी नागल वर्तमान में भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले एकल खिलाड़ी भी हैं। वहीं वह अब अपनी नवीनतम एटीपी रैंकिंग में 275वें स्थान पर हैं। इसके अलावा शीर्ष 100 में अपनी जगह गंवाने के बाद वह ग्रैंडस्लैम जैसी शीर्ष प्रतियोगिताओं में सीधे प्रवेश नहीं कर सकते है और अब उनको वाइल्ड कार्ड प्रविष्टियों या क्वालीफायर पर ही निर्भर रहना होगा।

इसके अलावा पिछले साल उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन के मुख्य ड्रॉ में भाग लिया था। तब वह शुरुआती दौर में ही हारकर बाहर हो गए थे। जबकि इसके बाद वह फ्रेंच ओपन और विंबलडन के मुख्य ड्रॉ में भी जगह नहीं बना पाए थे। इसके बाद उन्होंने स्विट्जरलैंड पर भारत की डेविस कप जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। क्यूंकि तब वह निचली रैंकिंग वाले खिलाड़ियों के खिलाफ अपने दोनों एकल मैच जीते थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

