Australian Open 2026: ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के महिला एकल सेमीफाइनल में सबालेंका और स्वितोलिना के मैच में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। क्यूंकि इस मैच से पहले इन दोनों महिला खिलाड़ियों ने न हाथ मिलाया और न ही साथ में तस्वीर खिंचवाई थी। इसके बाद इसको रूस-यूक्रेन तनाव की पृष्ठभूमि से जुड़ा माना गया है। इस मैच के दौरान सबालेंका से जुड़ा हिंड्रेंस विवाद काफी चर्चा में रहा है। क्यूंकि जब अंपायर के फैसले पर सबालेंका ने आपत्ति जताई थी। लेकिन इस सब के बावजूद सबालेंका ने दमदार खेल दिखाते हुए 6-2, 6-3 से जीत दर्ज की और चौथी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में जगह बना ली है।
सबालेंका-स्वितोलिना मैच के बीच हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा :-
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में महिला एकल के सेमीफाइनल मैच में हमें एक हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। क्यूंकि महिला एकल के इस पहले सेमीफाइनल में बेलारूस की आर्यना सबालेंका का मुकाबला यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना से हुआ था। लेकिन इस मैच में इन दोनों खिलाड़ियों ने न तो हाथ मिलाया और न ही एक दूसरे के साथ तस्वीर खिंचवाई थी। वहीं यह कोई नियम नहीं है, पर हर मैच से पहले खेलभावना के तहत ऐसा किया जाता है। लेकिन अभी हाल में रूस और यूक्रेन के बीच जो कुछ भी हुआ है, उसी वजह से स्वितोलिना ने सबालेंका के खिलाफ ऐसा करने का फैसला किया है।

इसके बाद मैच शुरू होने से पहले दोनों खिलाड़ी नेट के पास आकर एक दूसरे के साथ तस्वीर खिंचवाते हैं और एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। लेकिन इस दौरान स्वितोलिना ने सबालेंका के खिलाफ ऐसा करने से इनकार कर दिया और सबालेंका ने वहां मौजूद बॉल गर्ल के साथ तस्वीर खिंचवाई थी। वहीं इसके बाद भी इस मैच के दौरान दोनों के बीच छिटपुट घटनाएं देखने को मिलीं और पॉइंट अर्जित करने पर दोनों का जश्न बेहद आक्रामक दिखाई दिया था। लेकिन सबालेंका का हिंड्रेंस विवाद ने तो खूब सुर्खियां बटोरीं थी।
ऐसा रहा था सबालेंका का हिंड्रेंस विवाद :-

इस सेमीफाइनल मैच के दौरान आर्यना सबालेंका एक विवाद में फंस गईं थी। इसके बाद अंपायर ने उनको हिंड्रेंस का कॉल दिया था। इसके चलते हुए उनका पॉइंट प्रभावित हुआ। क्यूंकि सबालेंका ने फोरहैंड पर शॉट खेला जो लाइन के जरा सा बाहर गया था। इसके बाद लाइन-जज ने इसे आउट करार दिया था। लेकिन फैसला बहुत करीबी होने के कारण स्वितोलिना ने खेल जारी रखा था।
Aryna Sabalenka received a hindrance call from the umpire during her match against Elina Svitolina at the Australian Open.
Aryna requested video review.
The umpire says that she made a noise in the middle of the point after her initial grunt.
“You went ‘UH – AYA’… you… pic.twitter.com/6QoJP1i2b9
— The Tennis Letter (@TheTennisLetter) January 29, 2026
इसके बाद सबालेंका ने पॉइंट रोक दिया और फिर अंपायर ने सबालेंका को हिंड्रेंस (बाधा) शिकायत की थी। लेकिन अंपायर के इस फैसले से असहमत सबालेंका ने वीडियो रिव्यू की मांग की थी। इस बीच अंपायर ने इस पर स्पष्ट करते हुए कहा था कि, “पॉइंट के दौरान शुरुआती अंसतोष के बाद सबालेंका ने आवाज की थी।” इसी वजह से अंपायर ने इसे नियमों के तहत बाधा मानते हुए हिंड्रेंस का फैसला सुनाया था।
मैच के बाद भी दोनों खिलाड़ियों ने नहीं मिलाया हाथ :-
इस मैच में सबालेंका ने पहला सेट 6-2 से आसानी से जीत लिया था। क्यूंकि इस सेट को उन्होंने केवल 41 मिनट में ही जीत लिया था। इसके बाद सबालेंका ने दूसरा सेट भी 6-3 से अपने नाम कर लिया। इसके चलते हुए 12वीं वरीयता प्राप्त स्वितोलिना को हराकर वह चौथी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंच गई हैं।

लेकिन इस मैच के समाप्त होने के बाद भी इन दोनों खिलाड़ियों ने एकदूसरे से हाथ नहीं मिलाया था। वहीं इससे पहले सबालेंका साल 2023 और 2024 में दो बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीत चुकी हैं। इसके अलावा वह दो बार यूएस ओपन का खिताब भी जीत चुकी हैं। इसके चलते हुए इस वर्तमान समय में उनकी रैंकिंग एक है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

