Friday, February 13

इस वक्त भारतीय टेनिस टीम डेविस कप में हिस्सा लेने के लिए करीब 60 साल के बाद पाकिस्तान के दौरे पर है। इस दौरान टीम ने हर भारतीय का सीना चौड़ा कर दिया है। दरअसल, भारतीय टीम ने पाकिस्तानी टीम को उसी के घर पर एकतरफा हरा दिया है। पड़ोसी देश पाकिस्तान को शिकस्त देकर भारतीय टीम ने वर्ल्ड ग्रुप-1 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। इस मैच में भारत के सभी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। साकेत माइनेनी और युकी भांबरी व निकी पूनाचा के जीत वाले डेब्यू की बदौलत भारत ने पाकिस्तान को 40-0 से हराया।

युकी और साकेत ने किया शानदार प्रदर्शन

बीते शनीवार को भारतीय टीम ने 2-0 की बढ़त हासिल की। इसके अगले दिन यानी रविवार को युकी और साकेत ने मुजमिम्ल मुर्तजा और अकील खान की मेजबान टीम की जोड़ी को 6-2, 7-6(5) से हराकर पाकिस्तान पर भारत के दबदबे को बरकरार रखा। भारत के लिए ये मुकाबला काफी अहम था। इसलिए युगल मुकाबले के लिए अकील को बरकत उल्लाह की जगह उतारा। इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच अतंर साफ दिखा। पाकिस्तानी जोड़ी को साकेंत की सर्वीस का सामना करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

इसके अलावा भारत की खिलाड़ी पूनाचा को मोहम्मद शोएब के खिलाफ चौथे मैच के लिए उतारा गया। इस मैच में उन्होंने 6-3, 6-4 के अंतर से शानदार जीत हासिल की। हांलाकि इसके बाद पांचवा मैच नहीं खेला गया। चौथे मैच में विरोधी खिलाड़ी पूनाचा के सामने टिक नहीं पाए। इसके साथ ही डेविस कप में ये भारत की पाकिस्तान के खिलाफ आठवीं जीत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ शतक के बाद यशस्वी इस खास लिस्ट में हुए शामिल

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version