Australian Open: सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैड ऑस्ट्रेलियन ओपन में काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं इस बार नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे सेमीफाइनल मैच में जैनिक सिनर को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके चलते हुए अब वह इतिहास रचने से एक कदम दूर हैं। क्यूंकि उनके पास पुरुष और महिला दोनों को मिलाकर सर्वाधिक ग्रैंडस्लैम जीतने का मौका भी है।
ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचे जोकोविच :-
सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैड ऑस्ट्रेलियन ओपन में काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। क्यूंकि इस बार जोकोविच ने पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल मैच में इटली के खिलाड़ी जैनिक सिनर को चार घंटे नौ मिनट तक चले कड़े मैच में 3-6, 6-3, 4-6, 6-4, 6-4 से हरा दिया है।

इसके चलते हुए अब जोकोविच अपने रिकॉर्ड 25वें ग्रैंडस्लैम खिताब से केवल एक ही कदम दूर हैं। इसके बाद अब फाइनल मैच में उनका सामना स्पेन के कार्लोस अल्कारेज से होने वाला है। क्यूंकि अल्कारेज ने भी पहले सेमीफाइनल में एलेक्सजेंडर ज्वेरेव को 6-4, 7-6 (5), 6-7 (3), 6-4 (4), 7-5 से हराया था।
इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने जोकोविच :-
इसके अलावा सर्बिया के 38 साल के खिलाड़ी जोकोविच ने दो बार के गत चैंपियन सिनर को मात दी है। वहीं अब वह ऑस्ट्रेलियन ओपन में पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में पहुंचने वाले ओपन एरा के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।

इसके अलावा 24 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता जोकोविच आगामी रविवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपना 11वां खिताब जीतने के इरादे से कोर्ट पर उतरेंगे। वहीं इससे पहले उन्होंने यहां साल 2008, 2011, 2012, 2013, 2015, 2016, 2019, 2020, 2021, 2023 में खिताब जीते हैं। इसके अलावा वह अभी तक सबसे ज्यादा बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाले खिलाड़ी भी हैं।
जोकोविच के पास है मार्गरेट कोर्ट को पीछे छोड़ने का मौका :-

इसके चलरे हुए अब जोकोविच इतिहास रचने की दहलीज पर पहुंच गए हैं। क्यूंकि इस समय उनके नाम पुरुष एकल वर्ग में सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने का रिकॉर्ड है। वहीं उनसे ज्यादा पुरुषों में किसी ने ग्रैंडस्लैम नहीं जीते हैं। इसके अलावा जोकोविच की तरह ही ऑस्ट्रेलिया की मार्गरेट कोर्ट ने भी 24 ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं। लेकिन अब इस सर्बियाई दिग्गज के पास मार्गरेट को पीछे छोड़कर पुरुष और महिला मिलाकर सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने का अवसर भी है।

इसके अलावा उन्होंने इस दूसरे सेमीफाइनल मैच को जीतने के बाद कहा कि, “सच कहूं तो मेरे पास शब्द नहीं हैं। यह सब अविश्वसनीय लग रहा है। हमने चार घंटे से ज्यादा समय तक खेला और इससे मुझे साल 2012 की याद आ गई है। क्यूंकि तब मैंने फाइनल में राफा (नडाल) के खिलाफ लगभग छह घंटे तक खेला था। वहीं उस मैच में टेनिस का स्तर बेहद ऊंचा था। ठीक इसी तरह मेरे लिए यह मैच भी काफी खास रहा है। क्यूंकि अब मुझे पता था कि यही एकमात्र तरीका है जिससे मैं सिनर के खिलाफ जीत हासिल कर सकता हूं।”
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

