Rafael Nadal Net Worth: स्पेनिश टेनिस प्लेयर राफेल नडाल ((Rafael Nadal) ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा करके फ़ैंस को हैरान कर दिया। वह अगले महीने डेविस कप फाइनल्स के बाद संन्यास ले लेंगे। उन्होंने अपने करियर में 22 बार ग्रैंड स्लैम का खिताब जीता है। राफेल नडाल ने साल 2008 के बीजिंग ओलंपिक में गोल्ड मेडल भी जीता था। बात करें दुनिया के सबसे अमीर एथलीट में से एक राफेल नडाल के नेटवर्थ के बारे में तो उनकी संपत्ति करीब 225 मिलियन डॉलर है और वह कई बड़े-बड़े ब्रांड के साथ जुड़े हैं।
दिग्गज स्पेनिश टेनिस प्लेयर राफेल नडाल (Rafael Nadal) ने अपने रिटायरमेंट करते ही टेनिस के एक और जगत का अंत कर दिया है। वह अगले महीने खेले जाने वाले डेविस कप फाइनल्स के बाद अपने टेनिस करियर पर विराम लगा देंगे, अपनी रिटायरमेंट की अनाउंसमेंट की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी। नडाल ने अपने करियर मे कई बड़ी-बड़ी उपलब्धियां अपने नाम की है और साथ ही उन्होंने अपने करियर में खूब पैसा भी कमाया है। इस आर्टिकल में हम राफेल नडाल की कुल संपत्ति (Rafael Nadal Net Worth) कितनी है, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं।
कितनी है राफेल नडाल की नेटवर्थ (Rafael Nadal Net Worth)
टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी राफेल नडाल (Rafael Nadal) ने अपने खेल से दुनिया भर में नाम तो कमाया ही है और उसके अलावा उन्होंने इस खेल के जरिए जमकर पैसा भी कमाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नडाल की कुल संपत्ति करीब 225 मिलियन डॉलर है, जो भारतीय रुपए में लगभग 2 हजार करोड़ रुपए होते हैं। उनके इनकम का जरिया केवल खेल ही नहीं है बल्कि वो कई सारे कंपनी और होटलों में इन्वेस्ट किए गए पैसों से भी वो अच्छी कमाई करते हैं। यही नहीं, मैक्सिको में उनका खुद का एक राफेल नडाल टेनिस सेंटर भी है, जो उनकी कमाई का एक और स्रोत है।
Rafael Nadal Net Worth: कई ब्रांड के साथ जुड़े हैं राफेल नडाल
राफेल नडाल ने (Rafael Nadal) टेनिस जगत में ऐसे-ऐसे कारनामें कर दिए हैं कि, फैंस उनके कायल हो गए हैं। नडाल के बारे में और बात करें तो, वो कई ब्रांड्स के लिए एंडोर्समेंट भी करते हैं। जिसमे नाइक, एमपोरियो अरमानी, टॉमी हिलफिगर, एमस्टेल और बाबोलट जैसे बड़े नाम शामिल हैं। बता दें कि, राफेल नडाल ने हाल ही में इन्फोसिस के साथ नई डील भी किया है। इसके अलावा वो साऊदी अरब टेनिस फेडरेशन के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। उन्होंने इन सभी चीजों के अलावा कई बड़े-बड़े कंपनियों के इन्वेस्टर भी हैं, जिनमे रैकेट स्पोर्ट्स और रियल एस्टेट जैसी कंपनियां शामिल हैं।
एक प्राइवेट जेट के मालिक हैं राफेल नडाल
दिग्गज स्पेनिश खिलाड़ी राफेल नडाल (Rafael Nadal) एक लग्जरी लाइफ जीते हैं और वह एक शानदार मेंशन में रहते हैं, जिसे उन्होंने साल 2013 में लगभग 3 मिलियन डॉलर में खरीदा था। इसके अलावा उनके पास एक यार्ड भी है जिसकी कीमत करीब 4.5 मिलियन है, बता दें कि, नडाल के पास खुद का एक प्राइवेट जेट भी है जिसकी कीमत 5 मिलियन डॉलर है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।