स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल (Rafael Nadal) ने गुरूवार (10 अक्टूबर) को प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास की घोषणा कर दी। इसी के साथ टेनिस जगत के एक और युग का अंत हो गया। नडाल के संन्यास पर पूर्व दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर (Roger Federer) ने उनके नाम भावुक संदेश लिखा है।

गौरतलब हो कि, नडाल ने इस साल कई सारे ग्रैंड स्लैम इवेंट्स से अपना नाम वापस ले लिया था। हालाँकि, वह पेरिस ओलंपिक में सिंगल्स और कार्लोस अल्कराज के साथ डबल्स खेलते दिखे थे। उनके चोट और उम्र को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि वह जल्द ही प्रोफेशनल टेनिस को अलविदा कह देंगे।

रोजर फेडरर ने राफेल नडाल के संन्यास पर लिखा भावुक संदेश

टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर ने अपने चिरकालिक प्रतिद्वंद्वी राफेल नडाल के प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास लेने की घोषणा पर प्रतिक्रिया स्वरूप एक भावुक संदेश लिखा। फेडरर द्वारा नडाल के इन्स्टाग्राम पोस्ट पर रिप्लाई के अनुसार उन्हें नडाल के संन्यास लेने की उम्मीद नहीं थी। इसके अलावा, उन्होंने स्पेनिश स्टार के उपलब्धियों पर भी बधाई दी।

 रोजर फेडरर ने लिखा:

क्या करियर है, राफा! मुझे हमेशा उम्मीद थी कि यह दिन कभी नहीं आएगा।

अविस्मरणीय यादों और हमारे पसंदीदा खेल में आपकी सभी अविश्वसनीय उपलब्धियों के लिए धन्यवाद। यह एक बड़ा सम्मान है।

Roger Fedrer Reply On Rafael Nadal Insta Post

बता दें कि, जब साल 2022 में रोजर फेडरर अपने करियर का अंतिम मैच खेल रहे थे, तो उस समय की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। उस तस्वीर में फेडरर; नडाल के बगल में बैठे नजर आ रहे हैं और उनके आँखों में आंसू भरे थे। उस समय वह अपने प्रोफेशनल करियर के अंतिम क्षणों को याद कर रहे थे। उस तस्वीर ने टेनिस प्रेमियों का दिल जीत लिया था।

बिग थ्री में से संन्यास लेने वाले पहले खिलाड़ी थे रोजर फेडरर

जब भी कभी टेनिस के बिग थ्री की बात की जाती है, तो उसमें रोजर फेडरर, राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच का नाम आता है। फेडरर इस तिकड़ी में संन्यास लेने वाले पहले खिलाड़ी थे और अब नडाल ने भी अब अलविदा कह दिया है। अब कुछ महीनों बाद जोकोविच के भी संन्यास लेने की उम्मीद जताई जा रही है। इसी के साथ, टेनिस के महान युगों का धीरे-धीरे अंत हो जाएगा।

Rafael Nadal और Roger Federer के बीच खेला गया था विम्बलडन का ऐतिहासिक फाइनल

Roger Federer becomes emotional on Rafael Nadal retirement

स्विस दिग्गज रोजर फेडरर और राफेल नडाल के बीच 2008 के विंबलडन चैंपियनशिप का एक ऐतिहासिक फाइनल मुकाबला खेला गया था। यह मुकाबला टेनिस इतिहास का सब तक का सबसे महान मैच माना जाता है। 4 घंटे 48 मिनट तक चले इस मुकाबले में नडाल ने 6-4, 6-4, 6-7 (5-7), 6-7 (8-10), 9-7 से जीत हासिल की थी।

नडाल ने इस मुकाबले से पहले पेरिस में 4 चैंपियनशिप जीती थी, लेकिन यह पेरिस के बाहर पहली ग्रैंड स्लैम जीत भी थी। इसके अलावा, उन्होंने 1980 में ब्योर्न बोर्ग के बाद फ्रेंच ओपन और विम्बलडन दोनों लगातार जीतने वाले पहले व्यक्ति बनकर इतिहास भी रच दिया था।

राफेल नडाल ने अपने करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। उन्होंने अपने करियर में कई ग्रैंड स्लैम टाइटल जीते हैं। इसके अलावा, वह गोल्डन स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने अपने सिंगल्स करियर में ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विम्बलडन और यूएस ओपन के साथ-साथ ओलंपिक गोल्ड मेडल भी जीता है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

नीतिश कुमार मिश्र (Neetish Kumar Mishra) एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की गहरी समझ के साथ, खेल समाचार, आंकड़े, मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड रिकॉर्ड और फैंटेसी 11 प्रेडिक्शन में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version