Novak Djokovic: सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने संन्यास की अटकलों को खारिज करते हुए साफ कहा है कि वह एक बार और विंबलडन में खेलते हुए दिखाई देंगे। इसके बाद उन्होंने कहा कि, “मैं आज यहां अपना विंबलडन करियर खत्म करने की योजना नहीं बना रहा हूं। मैं निश्चित रूप से कम से कम एक बार और वापसी की योजना बना रहा हूं।”
इस हार के बाद सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने अपनी संन्यास की अटकलों को खारिज कर दिया है। इस बीच उन्होंने यह साफ कहा है कि वह एक बार और विंबलडन में खेलते नजर आएंगे। वहीं इसके बाद उन्होंने कहा कि उनका इरादा कम से कम एक बार और इस प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट में खेलने का है। यहां हम आपको बता देना चाहते हैं कि शुक्रवार को विंबलडन के सेमीफाइनल में जैनिक सिनर ने जोकोविच को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया था। अब फाइनल में सिनर का सामना अल्कारेज से होने वाला है।
अपने संन्यास पर बोले जोकोविच :-

इसके अलावा सेंटर कोर्ट पर विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर से 6-3, 6-3, 6-4 से मिली हार ने जोकोविच के विंबलडन में रोजर फेडरर के आठ चैंपियनशिप के पुरुष रिकॉर्ड की बराबरी करने और 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के प्रयास पर पानी फेर दिया है। इसके बाद जोकोविच ने कहा कि, “मैं आज यहां अपना विंबलडन करियर खत्म करने की योजना नहीं बना रहा हूं। मैं निश्चित रूप से कम से कम एक बार और वापसी की योजना बना रहा हूं।”
अपनी चोट पर भी बोले जोकोविच :-
सर्बिया के दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान आखिरी सेट में चोटिल हो गए थे। तभी तो वह सेमीफाइनल में अपने पूरे रंग में नहीं दिखे। इसके बाद उन्होंने कहा कि, “मैं अपनी चोट के बारे में विस्तार से बात नहीं करना चाहता। मैं सिर्फ अपने प्रदर्शन को लेकर बात करना चाहता हूं। वहीं मुझे इस बात की निराशा जरूर है कि मैं उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया जितना मैंने सोचा था या उम्मीद की थी।”

इसके अलावा नोवाक जोकोविच ने इस साल अभी तक तीनों ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन वह इससे आगे नहीं बढ़ पाए थे। वहीं ऑस्ट्रेलियाई ओपन में वह चोट के कारण पहले सेट के बाद बाहर हो गए थे। जबकि फ्रेंच ओपन और विंबलडन के सेमीफाइनल में सिनर ने उनको हराकर बाहर कर दिया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

