इटालियन ओपन के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल विश्व की टॉप 1 टेनिस महिला खिलाड़ी और दो बार लगातार चैंपियन रहने वाली इगा स्वियोतेक इटालियन ओपने टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। इस बार उनके बाहर होने का कारण जांघ की चोट है। ये चोट उन्हें क्वार्टर फाइनल के दौरान लगी और करीब आधा मैच पूरा होने के बाद उन्हें इस परेशानी के चलते बाहर होना पड़ा।
स्वियातेक ने विंबलडन चैंपियन में इलेना रायबाकिना के खिलाफ तीसरे सेट के बाद मैदान से हटने का फैसला किया। इस वक्त मैच का स्कोर 2-2 की बराबरी पर चल रहा था। इससे पहले जांघ की चोट के चलते बाहर होने वाली स्वियातेक ने पहला सेट 6-2 के बड़े अंदर से अपने नाम किया था। हांलाकि दूसरा सेट 7-6(3) से इस मैच को निर्णायक मोड़ पर ला कर खड़ा कर दिया था।
जैसे ही स्वियातेक को चोट लगी तो ऐसे में उनके फैंस काफी दुखी नजर आए। खैर इस चोट के चलते स्वियातेक इस मैच से बाहर हो गई, लेकिन अब लग रहा है कि वो 28 मई से शुरू होने वाले फ्रेंच ओपन में भी नहीं खेल पाएंगी। हांलाकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।

