Daniil Medvedev: इस्राइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के चलते अब पश्चिम एशिया में लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। इसका असर अब खेलों पर भी साफ देखा जा रहा है। क्यूंकि हाल ही में एटीपी टूर के लिए दुबई पहुंचे रूस के टेनिस खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव उड़ानें प्रभावित होने के कारण दुबई में ही फंस गए हैं। इसके चलते हुए अब उन्होंने बताया है कि वह उन कुछ खिलाड़ियों और टीम सदस्यों में शामिल है जिन्हें एटीपी टूर दुबई से सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है।
पश्चिम एशिया में तनाव का खेलों पर पड़ा बड़ा असर :-

पश्चिम एशिया में तनाव के चलते हुए अब व्यापक स्तर पर उड़ानें रद्द हो गई हैं। इसके चलते हुए वहां पर यात्रा व्यवस्था प्रभावित हुई है। इसके अलावा मेदवेदेव के इंस्टाग्राम अकाउंट से बीते दिन सोमवार को रूसी भाषा के टेनिस पोर्टल बोल्शे की एक रिपोर्ट रीपोस्ट की गई थी। इसमें कहा गया है कि वह सुरक्षित हैं और दुबई में एक मित्र के अपार्टमेंट में ठहरे हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने पिछले सप्ताह ही दुबई में एटीपी टूर्नामेंट जीता था। लेकिन इसके बाद उनको उड़ान रद्द होने से वहीं रुकना पड़ा है।
एटीपी ने स्थिति को लेकर दी जानकारी :-
इसके चलते हुए अब एटीपी टूर ने बताया है कि, “हमारे खिलाड़ियों, स्टाफ और टूर्नामेंट कर्मियों का स्वास्थ्य और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। अभी समाप्त हुए एटीपी 500 इवेंट के समापन के बाद कुछ खिलाड़ी और टीम सदस्य अब भी दुबई में ही हैं। इन सभी खिलाड़ियों और उनकी टीमों को टूर्नामेंट के आधिकारिक होटलों में ठहराया गया है। यहां पर उनकी सभी जरूरतों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

इसके अलावा मेदवेदेव और अन्य खिलाड़ियों को कैलिफोर्निया के इंडियन वेल्स में होने वाले बीएनपी परिबास ओपन में हिस्सा भी लेना है। क्यूंकि यहां पर मुख्य ड्रॉ के मुकाबले बुधवार से शुरू होने वाले हैं। इसके आगे एटीपी ने कहा है कि, “हम इन सभी प्रभावित खिलाड़ियों, टूर्नामेंट आयोजकों और सुरक्षा सलाहकारों के साथ सीधे संपर्क में हैं। लेकिन अभी फिलहाल यात्रा संबंधी आकलन एयरलाइन संचालन और आधिकारिक दिशा-निर्देशों के अनुरूप जारी है। इसके अलावा वहां पर परिस्थितियां अनुकूल होते ही खिलाड़ियों और उनकी टीमों की सुरक्षित रवानगी सुनिश्चित करने के लिए हम आवश्यक सहयोग जारी रखेंगे।
इस जारी तनाव का खेलों पर पड़ रहा बड़ा असर :-
इस बीच अब टेनिस खिलाड़ियों के अलावा इंग्लैंड ( इंग्लैंड लायंस) और पाकिस्तान (पाकिस्तान शाहिन्स) की ए टीमें भी यूएई में मौजूद थीं। क्यूंकि इन दोनों के बीच प्रस्तावित मुकाबला रविवार को रद्द कर दिया गया था। इसके अलावा युवा बास्केटबॉल खिलाड़ियों को भी यात्रा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। क्यूंकि इस तनाव के चलते हुए वहां आयोजित यूरोलीग टूर्नामेंट सप्ताहांत में रद्द कर दिया गया है।

इसके चलते हुए अब खेल क्षेत्र में कई खेल आयोजनों पर भी इसका असर पड़ा है। इसके चलते हुए ही अब एशियाई चैंपियंस लीग फुटबॉल मुकाबले और कतर लीग को स्थगित कर दिया गया है। इसके अलावा अब फॉर्मूला वन की संचालन संस्था ने बीते दिन सोमवार को कहा है कि वह क्षेत्र में होने वाली आगामी रेसों पर विचार करते समय सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

