Rohan Bopanna Retirement: भारत के दिग्गज टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना ने सोशल मीडिया पर यह घोषणा की है कि वह पेशेवर टेनिस से संन्यास ले रहे हैं। तभी तो अब उन्होंने अपने दो दशक से ज्यादा लंबे टेनिस करियर को अलविदा कह दिया है। अपनी इस भावुक पोस्ट में बोपन्ना ने लिखा है कि 20 साल के करियर को समाप्त करने का समय आ गया है।
रोहन बोपन्ना ने पेशेवर टेनिस को कहा अलविदा :-
भारतीय दिग्गज टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना ने अब यह घोषणा कर दी है कि वह पेशेवर टेनिस से संन्यास ले रहे हैं। इसके चलते हुए अब नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रेरित करने वाले बोपन्ना ने अपने दो दशक से ज्यादा लंबे करियर के बाद रिटायरमेंट का एलान कर दिया है। इस समय भारतीय टेनिस के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक बोपन्ना ने इंस्टाग्राम पर अपने इस फैसले की पुष्टि कर दी है।

इस बीच गौर करने वाली बात यहाँ है कि भारतीय दिग्गज टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना ने आखिरी बार पेरिस मास्टर्स 1000 में पेशेवर रूप से हिस्सा लिया था। तब वहां पर उन्होंने अलेक्जेंडर बुब्लिक के साथ जोड़ी बनाई थी। वहीं उस समय यह जोड़ी जॉन पीयर्स और जेम्स ट्रेसी से 5-7, 6-2, 10-8 से हारकर टूर्नामेंट के राउंड ऑफ-32 से ही बाहर हो गई थी।
साल 2017 में जीता था फ्रेंच ओपन मिश्रित युगल का खिताब :-

इसके अलावा भारत के महानतम टेनिस खिलाड़ियों में से एक रोहन बोपन्ना लगातार सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक थे। इसके चलते हुए ही भारत के इस अनुभवी खिलाड़ी ने गैब्रिएला डाब्रोवस्की के साथ मिलकर साल 2017 फ्रेंच ओपन मिश्रित युगल खिताब जीता था। इसके बाद वह भारतीय टेनिस से निकलने वाले सबसे बड़े नामों में से एक बन गए थे।
बोपन्ना ने सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट :-
इस बीच अब बोपन्ना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अपने संन्यास की घोषणा कर दी है। इस दौरान उन्होंने अपने प्रशंसकों, परिवार और कोचों का शुक्रिया अदा किया। जिन्होंने उनके लंबे करियर और उनके सफर में उनका साथ दिया।

इसके अलावा बोपन्ना ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि, “आप किसी ऐसी चीज को कैसे अलविदा कह सकते हैं, जिसने आपके जीवन को एक अर्थ दिया? 20 वर्षों के अविस्मरणीय सफर के बाद, अब समय आ गया है… मैं आधिकारिक तौर पर अपना रैकेट लटका रहा हूं। यह सब अवास्तविक लगता है। भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है।”

इसके आगे उन्होंने कहा है कि भले ही वह एक खिलाड़ी के तौर पर संन्यास ले रहे हैं। लेकिन टेनिस के साथ उनकी कहानी अभी समाप्त नहीं हुई है। इसके आगे उन्होंने बताया कि कैसे वह छोटे शहरों से आने वाले युवाओं को उनके सपने पूरे करने में मदद करके इस खेल को कुछ वापस देना चाहते हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







