Taylor Fritz vs Novak Djokovic Head-to-Head, Match Schedule and Live Streaming Details US Open 2025: यूएस ओपन 2025 का रोमांच अब अपने चरम पर है और 02 सितम्बर से इसके क्वार्टरफाइनल मुकाबले शुरू होने वाले हैं। इसी बीच, फ्लशिंग मीडोज़ की हार्ड कोर्ट पर बुधवार (03 सितंबर) की सुबह टेनिस प्रेमियों को एक हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा। इसमें 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच और यूएसए के स्टार खिलाड़ी टेलर फ्रिट्ज आमने-सामने होंगे।
यह मैच इसलिए भी खास है, क्योंकि जोकोविच इस सीज़न के सभी ग्रैंड स्लैम में लगातार गहरी पारी खेलते हुए नए इतिहास लिख रहे हैं। वहीं, 27 वर्षीय फ्रिट्ज पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं और अपने घरेलू दर्शकों के सामने उन्हें पहली बार जोकोविच को हराने का मौका मिलेगा।
जोकोविच का शानदार सफर
नोवाक जोकोविच न सिर्फ इस टूर्नामेंट के बल्कि पूरे टेनिस इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं। 38 साल की उम्र में भी वे लगातार अपने खेल से साबित कर रहे हैं कि फिटनेस और मानसिक ताकत ही उनके सबसे बड़े हथियार हैं।
उन्होंने हाल ही में जर्मनी के जान-लेनार्ड स्ट्रफ को 6-3, 6-3, 6-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। इस जीत के साथ ही वे एक सीजन में चारों ग्रैंड स्लैम के क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी बन गए। अब जोकोविच की नजरें अपने 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब पर है, जिससे वे टेनिस इतिहास में एक और बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं।
टेलर फ्रिट्ज का आत्मविश्वास
यूएसए के टेलर फ्रिट्ज घरेलू दर्शकों की उम्मीदों का बोझ अपने कंधों पर लिए उतरेंगे। फ्रिट्ज़ ने इस टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ दो सेट गंवाए हैं और तोमाश माखाच को 6-4, 6-3, 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
फ्रिट्ज पिछले साल भी यूएस ओपन में बेहतरीन प्रदर्शन कर फाइनल तक पहुंचे थे। हालांकि, हमेशा की तरह उनका अब तक का सबसे बड़ा चैलेंज जोकोविच ही होंगे।
नोवाक जोकोविच बनाम टेलर फ्रिट्ज हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
जोकोविच और फ्रिट्ज के बीच अब तक कुल 10 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें जोकोविच ने हर बार बाजी मारी है। नीचे हम आपको दोनों खिलाड़ियों के पिछले सभी मुकाबलों की जानकारी देने जा रहे हैं।
- शंघाई मास्टर्स 2024 (SF) – जोकोविच जीते 6-4, 7-6(6)
- ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 (QF) – जोकोविच जीते 7-6(3), 4-6, 6-2, 6-3
- यूएस ओपन 2023 (R16) – जोकोविच जीते 6-1, 6-4, 6-4
- वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन 2023 (R16) – जोकोविच जीते 6-0, 6-4
- एटीपी फाइनल्स 2022 (SF) – जोकोविच जीते 7-6(5), 7-6(6)
- पेरिस मास्टर्स 2021 (QF) – जोकोविच जीते 6-4, 6-3
- इटैलियन ओपन 2021 (R32) – जोकोविच जीते 6-3, 7-6(5)
- ऑस्ट्रेलियन ओपन 2021 (R32) – जोकोविच जीते 7-6(1), 6-4, 3-6, 4-6, 6-2
- मैड्रिड ओपन 2019 (R32) – जोकोविच जीते 6-4, 6-2
- मोंटे कार्लो मास्टर्स 2019 (R16) – जोकोविच जीते 6-3, 6-0
इस रिकॉर्ड से साफ है कि फ्रिट्ज़ के लिए यह मुकाबला काफी मुश्किल होगा, लेकिन हर मैच नया मौका भी लाता है। ऐसे में फ्रिट्ज अपने घरेलू दर्शकों के सामने इस रिकॉर्ड में सेंध लगाने की कोशिश जरुर करेंगे।
दोनों खिलाड़ियों का क्या होगा प्लान?
नोवाक जोकोविच की सबसे बड़ी ताकत उनका डिफेंसिव गेम प्ले और कोर्ट कवरेज है। वह लंबी रैलियों में विपक्षी खिलाड़ी को थकाने की क्षमता रखते हैं। उनका सर्विस रिटर्न और बैकहैंड शॉट्स भी बेहतरीन हैं। यदि सर्बियाई स्टार को जीत हासिल करनी है तो उन्हें फ्रिट्ज की सर्विस को न्यूट्रलाइज करना और लंबे रैलियों में फंसाना सबसे जरुरी होगा।
दूसरी ओर, टेलर फ्रिट्ज अपने आक्रामक खेल के लिए जाने जाते हैं। उनका फोरहैंड बेहद ताकतवर है और सर्विस भी मजबूत है। वे जोकोविच के खिलाफ शुरुआती पॉइंट्स जल्दी जीतने की कोशिश करेंगे। उनके लिए शुरुआती सेट में बढ़त लेना और आक्रामक बने रहना जरूरी होगा, वरना जोकोविच का अनुभव भारी पड़ सकता है।
US Open 2025 मैच शेड्यूल
राउंड ऑफ 16 (फ्रिट्ज बनाम जोकोविच): मंगलवार, 03 सितंबर 2025 (भारतीय समयानुसार सुबह 05:40 बजे से)
क्वार्टरफाइनल: 2-3 सितंबर
सेमीफाइनल: 5 सितंबर
फाइनल: 7 सितंबर
भारत में नोवाक जोकोविच बनाम टेलर फ्रिट्ज मुकाबला लाइव कहां देखें?
यदि आप भारतीय हैं और यूएस ओपन 2025 में नोवाक जोकोविच और टेलर फ्रिट्ज के बीच खेले जाने वाले क्वार्टरफाइनल मुकाबले को लाइव देखना चाहते हैं, तो स्टार स्पोर्ट्स इस मैच का लाइव प्रसारण करेगा।
इसके अलावा, यदि आप इस मैच को अपने मोबाइल फोन, पीसी या टैबलेट पर लाइव स्ट्रीम करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको JioHotstar पर लॉग इन करना होगा।
यूएस ओपन 2025 का यह मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं बल्कि अनुभव और जुनून की टक्कर होगा। नोवाक जोकोविच के सामने एक और रिकॉर्ड बनाने का मौका है, वहीं टेलर फ्रिट्ज़ के सामने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज करने की चुनौती है।
अगर फ्रिट्ज़ जोकोविच की लय तोड़ पाए तो यह टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर हो सकता है। लेकिन अगर जोकोविच ने अपना क्लासिक खेल दिखाया, तो उनका सफर 25वें ग्रैंड स्लैम की ओर और आगे बढ़ जाएगा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न 1. जोकोविच और फ्रिट्ज़ के बीच अब तक कितने मैच खेले गए हैं?
उत्तर: अब तक दोनों के बीच 10 मैच खेले गए हैं और सभी मैचों में जोकोविच को जीत मिली है।
प्रश्न 2. यूएस ओपन 2025 में फ्रिट्ज़ और जोकोविच का क्वार्टरफाइनल मैच कब खेला जाएगा?
उत्तर: यह मैच भारतीय समयानुसार बुधवार, 03 सितंबर 2025 को सुबह 05:40 बजे से शुरू होगा।
प्रश्न 3. भारत में US Open 2025 का प्रसारण कहां होगा?
उत्तर: भारत में इस टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण Star Sports नेटवर्क पर होगा। इसके अलावा, इसकी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध होगी।
प्रश्न 4. क्या टेलर फ्रिट्ज़ ने कभी नोवाक जोकोविच को हराया है?
उत्तर: नहीं, फ्रिट्ज़ अब तक जोकोविच को कभी नहीं हरा पाए हैं।
प्रश्न 5. US Open 2025 का फाइनल कब होगा?
उत्तर: यूएस ओपन 2025 का फाइनल मुकाबला 7 सितंबर 2025 को खेला जाएगा।
टेनिस से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

