Australian Open Final: विश्व की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका और एलेना रयबाकिना के बीच में इस बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में महिला वर्ग का फाइनल मैच खेला जाने वाला है। इसके अलावा अभी तक सबालेंका और रयबाकिना ने फाइनल तक पहुंचने के लिए एक भी सेट नहीं गंवाया है। वहीं साल 2008 के बाद और इस ग्रैंडस्लैम से पहले किसी ग्रैंड स्लैम में अभी तक ऐसा नहीं हुआ था। इसके अलावा सबालेंका ने अभी तक चार ग्रैंड स्लैम जीते हैं। जबकि रयबाकिना ने अभी तक केवल एक ग्रैंड स्लैम जीता है।
सबालेंका और रयबाकिना के बीच होगा फाइनल मैच :-

दुनिया की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका आज शनिवार को जब ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के फाइनल में एलेना रयबाकिना का सामना करने के लिए कोर्ट पर उतरेगी तो वह 2023 की अपनी सफलता के बजाय पिछले साल विभिन्न प्रतियोगिताओं के फाइनल में मिली हार के सबक से प्रेरणा लेने की पूरी कोशिश करेंगी।
ऑस्ट्रेलियाई ओपन को दो बार जीत चुकी हैं सबालेंका :-
इस बार यह फाइनल मैच उन तीन अन्य ग्रैंड स्लैम फाइनल जैसा भी नहीं होने वाला है जहां सबालेंका को जीत मिली थी। इनमें उनकी यूएस ओपन में अभी हाल ही में मिली जीत भी शामिल है। इसके अलावा वह साल 2025 में पांच टूर्नामेंट के फाइनल में हार भी गई थी। इसके चलते हुए अब इन सबसे मिली सीख को लेकर इस बार अपना मजबूत पक्ष बनाना चाहती है।

इसके चलते हुए अब सबालेंका ने कहा है कि, “मैं जानती हूं कि उन सभी फाइनल मैच में मुझसे क्या गलती हुई थी। जिनमें मुझे हर का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा पिछले साल मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला था। उस दौरान मुझे खुद के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिला था। इसके अलावा अब इस मौजूदा सत्र में ऐसा दोबारा नहीं होगा।” वहीं वह अभी तक दो बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीत चुकी हैं। क्यूंकि उन्होंने साल 2023 और 2024 में इसका खिताब जीता था। इसके चलते हुए वह अभी तक कुल मिलाकर चार ग्रैंड स्लैम जीत चुकी हैं। इनमें उनके नाम साल 2024 और 2025 में दो यूएस ओपन खिताब जीत भी दर्ज हैं।
पिछले साल फाइनल में कीज से मिली थी हार :-
इसके अलावा पिछले साल सबालेंका को फाइनल में मिली हार की सूची में नवंबर में डब्ल्यूटीए फाइनल्स का निर्णायक मुकाबला भी शामिल है। तब उस समय वह रयबाकिना से तीन सेटों में फाइनल हार गई थीं। उस समय रयबाकिना ने पुरस्कार राशि के रूप में रिकॉर्ड 5.2 मिलियन डॉलर जीते थे।

जबकि पिछले साल ही ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में मैडिसन कीज ने सबालेंका को हराकर मेलबर्न पार्क में उनकी 20 मैचों की जीत का सिलसिला तोड़ दिया था। इसके अलावा फ्रेंच ओपन के फाइनल में सबालेंका को कोको गॉफ से तीन सेटों में हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा उनको स्टटगार्ट और इंडियन वेल्स के फाइनल में भी हार का सामना करना पड़ा था।
इस साल नई और मजबूत मानसिकता के साथ उतरीं हैं सबालेंका :-
इसके अलावा इस साल सबालेंंका एक नई और मजबूत मानसिकता के साथ किसी भी तरह की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। क्यूंकि उन्होंने अभी हाल ही में खेले गए सेमीफाइनल में एलिना स्वितोलिना के खिलाफ जीत में यह साबित कर दिखाया था। उस समय चौथे गेम में चेयर अंपायर ने उन्हें बाधा डालने के लिए फाउल भी दिया था।

इस मैच को जीतने बाद उन्होंने कहा था कि, “अभी मेरी मानसिकता ऐसी है कि मैं हर चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। इसके अलावा इस फाइनल मैच में आज जो कुछ भी होगा, मैं वहां जाकर अपनी पूरे दमखम से मुकाबला करने के लिए तैयार हूं। वहीं जब मेरी यही मानसिकता होती है, तो तब मैं अपना सर्वश्रेष्ठ टेनिस खेलती हूं। इसके अलावा इस ग्रैंडस्लैम फाइनल के लिए भी मेरा यही दृष्टिकोण है।”
रयबाकिना ने भी किया है काफी दमदार प्रदर्शन :-
इसके अलावा इस बार सबालेंका और रयबाकिना ने फाइनल तक पहुंचने के लिए अभी तक एक भी सेट नहीं गंवाया है। साल 2008 के बाद और इस ग्रैंडस्लैम से पहले किसी ग्रैंड स्लैम में अभी तक ऐसा नहीं हुआ था। इसके अलावा मॉस्को में जन्मीं लेकिन कजाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने वाली रयबाकिना सेमीफाइनल में जेसिका पेगुला के खिलाफ मिली जीत की लय को आगे बढ़ाने के लिए अब पूरी तरह से तैयार है।

वहीं इन दोनों खिलाड़ियों के बीच ही साल 2023 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन का फाइनल मैच खेला गया था। उस मैच में रयबाकिना ने पहला सेट जीता। लेकिन इसके बाद फिर वह उस मैच को 4-6, 6-3, 6-4 से हार गईं थी। इसके बाद अब यह उनका पहला बड़ा फाइनल मैच है।
रयबाकिना ने जीता है एक ग्रैंड स्लैम खिताब :-
अपना सेमीफाइनल मैच जीतने के बाद रयबाकिना ने कहा है कि, “हां हमने साल 2023 में यहीं फाइनल मैच खेला था। तब भी वह मैच काफी करीबी रहा था। लेकिन यह बहुत पुरानी बात है। वहीं इसके बाद बहुत सारे मैच खेले गए हैं।

इस बीच अब मुझे पूरी उम्मीद है कि पिछले मैच से और यहां खेले गए आखिरी फाइनल से मुझे जो अनुभव मिला है, उसको मैं आज शनिवार के मैच में भी इस्तेमाल करूंगी। जबकि इस बार मुझे पूरी उम्मीद है कि जीत मुझे मिलेगी।” इसके अलावा उन्होंने साल 2022 में विंबलडन का खिताब जीता था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

