Wimbledon 2024 : जापान की नाओमी ओसाका ने विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में खलते हुए अब छह साल में पहली जीत दर्ज की। जापानी खिलाड़ी आसोका ने सोमवार देर रात हुए कड़े मुकाबले में फ्रांस की डियाने पैरी को एक घंटे 32 मिनट तक चले मुकाबले में 6-1, 1-6, 6-4 से पराजित किया। इसके साथ ही गत यूएस ओपन चैंपियन कोको गॉफ, एम्मा राडूकानु, पाउला बडोसा और जेसिका पेगुला ने भी अपने पहले मुकाबले जीत लिए है।
Wimbledon 2024 इस बार विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में दो बार की यूएस और ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन ओसाका 2019 में पहले दौर में हार के बाद अब पहली बार यहां पर खेल रही थी। क्यूंकि 12 महीने पहले ओसाका ने एक बेटी को जन्म दिया था जसिके चलते हुए वो इस टूर का हिस्सा नहीं थी। क्यूंकि उनकी बेटी मंगलवार को ही एक साल की हुई है। इस साल जनवरी में ही ओसाका ने टूर पर वापसी की है। इससे पहले वो 15 महीने तक सभी टूर्नामेंटों से दूर रही थी। इस समय ओसका की विश्व रैंकिंग 113 है।
Wimbledon 2024 कोको गॉफ ने भी जीता अपना पहला मुकाबला :-

Wimbledon 2024 वहीं इस टूर्नामेंट में अमेरिका की खिलाड़ी कोको गॉफ ने भी अपने पहले मुकाबले में कैरोलिन डोलेहाइड को हरा दिया है। उन्होंने कैरोलिन डोलेहाइड को सीधे सेटों में 6-1, 6-2 से हराया। इसके अलावा विंबलडन में अन्य मुकाबले में राडूकानु ने रेनाटा जाराजुआ को 7-6, 6-3 से हराया। इसके अलावा विंबलडन में अन्य मुकाबले में बडोसा ने कैरोलिना मुचोवा को 6-3, 6-3 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। इसके अलावा विंबलडन में अन्य मुकाबले में अमेरिका की पेगुला ने हमवतन एशलिन क्रुएगर को भी 6-2, 6-0 से हराकर बाहर कर दिया है।
Wimbledon 2024 अल्काराज और सिनेर भी जीते :-
Wimbledon 2024 विंबलडन में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी इटली के यानिक सिनेर और गत चैंपियन कार्लाेस अल्कराज ने जीत के साथ अपने इस अभियान की शुरुआत की है। विंबलडन में अपने खेले गए पहले मुकाबले में यानिक सिनेर ने 110वीं रैंकिंग के यानिक हैनफमैन को 6-3, 6-4, 3-6, 6-3 से हराकर बाहर कर दिया है।

Wimbledon 2024 वहीं एक अन्य विंबलडन मुकाबले में गत चैंपियन कार्लाेस अल्कराज ने अपने पहले मुकाबले में क्वालीफायर मार्क लाजल को सीधे सेटों में 7-6 (3), 7-5, 6-2 से हराकर बाहर कर दिया है। इस मुकाबले में विश्व रैंकिंग में 269 वें स्थान पर काबिज इस खिलाड़ी ने शुरुआती दो सेटों में कार्लाेस अल्कराज को काफी कड़ी चुनौती दी थी। लेकिन फिर बाद में कार्लाेस अल्कराज ने इस मुकाबले को जीत लिया।

Wimbledon 2024 हम आपको यहां पर बता दें कि पिछले साल हुए विंबलडन फाइनल में कार्लाेस अल्कराज ने ही सर्बिया के नोवाक जोकोविच को हराया था। वहीं इस विंबलडन में पुरुष एकल के अन्य मुकाबले में पांचवीं वरीयता प्राप्त डेनियल मेदवेदेव ने अलेक्जेंडर कोवासिक को 6-3, 6-4, 6-2 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।
ये भी पढ़ें: गत चैंपियन मार्केटा वोंद्रोसोवा उलटफेर का शिकार हुईं, इस गैर वरीयता प्राप्त खिलाड़ी से मिली हार

