Wimbledon Final 2024: स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने सर्बियाई दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को लगातार दूसरे साल हराकर विंबलडन का खिताब जीतकर अपने नाम कर लिया है। कार्लोस अल्काराज ने नोवाक जोकोविच को सीधे सेटों में 6-2, 6-2, 7-6 से हराकर लगातार दूसरे साल इस खिताब को अपने नाम किया है।

Wimbledon Final 2024 पिछले साल भी विंबलडन के फाइनल में ही कार्लोस अल्काराज ने नोवाक जोकोविच को हराया था और इस खिताब को अपने नाम किया था। रविवार को खेले गए विंबलडन के फाइनल में कार्लोस अल्काराज ने जोकोविच के खिलाफ पहले 2 सेट में आसानी से जीत हासिल कर ली थी। इस फाइनल मुकाबले में पहले दो सेट को अल्काराज ने 6-2, 6-2 से जीतकर अपने नाम किया था।

Wimbledon Final 2024 फिर इसके बाद विंबलडन के फाइनल के तीसरे सेट में कार्लोस को काफी मेहनत करनी पड़ी थी। इन दोनों दिग्गजों के बीच चौथा मुकाबला टाई ब्रेकर तक चला था। जिसको कार्लोस ने जीतकर अपने नाम कर लिया। इसी के साथ कार्लोस ने अपने टेनिस करियर का चौथा ग्रैंड स्लैम भी जीत लिया। इन दोनों दिग्गजों के बीच हुए फाइनल मुकाबले को देखने के लिए वेल्स की प्रिंसेस, केट भी वहां पर आई थी। जिनकी अभी हाल ही में कैंसर से पीड़ित होने की खबर भी सामने आई थी।
Wimbledon Final 2024 अल्काराज ने की रोजर फेडरर की बराबरी :-
Wimbledon Final 2024 रविवार को हुए विंबलडन के फाइनल मुकाबले को जीत कर अब स्पेन के स्टार खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने अपना चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतकर महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर की भी अब बराबरी कर ली है।

Wimbledon Final 2024 क्यूंकि इसी के साथ कार्लोस अल्काराज अब फेडरर के बाद ऐसे पहले टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने अपने करियर के पहले चारों ग्रैंड स्लैम फाइनल मुकाबलों में जीत दर्ज की है। कार्लोस अल्काराज ने अब तक दो बार विंबलडन का ख़िताब जीता है। जबकि उन्होंने एक बार फ्रेंच ओपन और एक ही बार यूएस ओपन का भी खिताब जीतकर अपने नाम किया है।
Wimbledon Final 2024 इतिहास बनाने से चूके जोकोविच :-
Wimbledon Final 2024 अभी तक सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच अपने ऐतिहासिक टेनिस के करियर में 24 बार ग्रैंड स्लैम खिताब जीत कर अपने नाम कर चुके है। वहीं इस बार नोवाक जोकोविच अपने टेनिस करियर का 10वां विंबलडन फाइनल खेल रहे थे।

Wimbledon Final 2024 इस फाइनल मुकाबले से पहले जोकोविच 7 बार इस खिताब को जीत भी चुके थे। लेकिन यदि इस बार जोकोविच स्पेन के खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज को देते तो इसके साथ ही वो सबसे ज्यादा बार विंबलडन का खिताब जीतने के मामले में रोजर फेडरर की बराबरी भी कर लेते। क्यूंकि रोजर फेडरर ने अपने पूरे टेनिस करियर में कुल आठ बार विंबलडन ग्रैंड स्लैम का खिताब जीता था।
ये भी पढ़ें: इस भारतीय खिलाड़ी के नाम है ओलंपिक में सबसे ज्यादा पदक जीतने का रिकॉर्ड, जानिए वो है कौन ?

